दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8:04 बजे शुरू हुआ और 10:56 बजे खत्म हो गया। केरल के कारगोड़ा, महाराष्ट्र के मुंबई और यूएई के दुबई में चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और रिंग ऑफ फायर की स्थिति नजर आई। ये मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी समेत देश के कई शहरों में भी दिखाई दिया। हमारे सौर मंडल में अन्य ऐसे कई ग्रह है जहां सूर्य ग्रहण देखने को मिलता है। लेकिन दो ऐसे ग्रह है जहां कभी नहीं सूर्य ग्रहण नहीं लगता।
बुध ग्रह पर सूर्य ग्रहण नहीं होता
बुध ग्रह और सूर्य के बीच में कोई चांद नहीं है इसलिए यहां कोई सूर्य ग्रहण नहीं होता। लेकिन अगर सूर्य और इस ग्रह के बीच कोई अंतरिक्षीय वस्तु आ जाती है तो ग्रह पर काला धब्बा जरूर बनता है।
शुक्र ग्रह पर भी नहीं होता सूर्य ग्रहण
शुक्र ग्रह का अपना कोई चंद्रमा नहीं है। यहां सूर्य ग्रहण नहीं होता लेकिन जब सूर्य और शुक्र के बीच बुध ग्रह आ जाता है तो यहां पर ग्रहण की स्थिति बन जाती है। लेकिन ऐसा बहुत मुश्किल से होता है।














