न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 अगस्त से इन बैंकों में मिनिमम बैलेंस और लेनदेन के नियमों में होगा बदलाव, आज ही जान ले

अपनी नकदी संतुलन और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई बैंकों ने 1 अगस्त से मिनिमम बैलेंस और लेनदेन के नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 11:00:55

1 अगस्त से इन बैंकों में मिनिमम बैलेंस और लेनदेन के नियमों में होगा बदलाव, आज ही जान ले

अपनी नकदी संतुलन और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई बैंकों ने 1 अगस्त से मिनिमम बैलेंस और लेनदेन के नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक ने तीन मुफ्त लेनदेन के बाद शुल्क लेने का फैसला लिया है। यह चार्ज एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगे।

न्यूज़18 की खबर के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बचत खाता धारकों को मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में अपने अकाउंट में न्यूनतम राशि 2,000 रुपये रखनी होगी जो पहले 1,500 रुपये था। 2,000 रुपये से कम बैलेंस होने पर बैंक मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में 75 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 20 रुपये प्रति माह की दर से शुल्क लेगा।

कोटक महिंद्रा बैंक

डेबिट कार्ड-एटीएम से महीने में पांच बार पैसे निकालने के बाद 20 रुपये प्रति नकद निकासी और गैर-वित्तीय लेनदेन पर 8.5 रुपये शुल्क लगेगा। यदि अकाउंट में बैलेंस कम होने पर ट्रांजेक्शन असफल होता है तो 25 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक में खाताधारकों को खाता श्रेणी के आधार पर न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर पेनाल्टी देनी होगी। इसके अलावा, हर चौथे लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 100 रुपये का नकद आहरण शुल्क पेश किया गया है।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक खाताधारकों अब ECS ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये हर ट्रांजेक्शन पर देना होगा। ECS ट्रांजेक्शन पर पहले कोई शुल्क नहीं लगता था। निजी बैंक ने 10 रुपये / 20 रुपये और 50 रुपये के बंडल पर 100 रुपये प्रति बंडल हैंडलिंग शुल्क पेश किया है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सभी ब्रांच में एक महीने में तीन मुफ्त लेनदेन के बाद जमा और निकासी पर 100 रुपये तक का शुल्क लगेगा। साथ लॉकर के लिए जमा की राशि को कम कर दिया गया है लेकिन लॉकर पर पेनाल्टी को बढ़ा दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ, एएस राजीव ने कहा कि बैंक इस समय कोरोना संक्रमण के कारण डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और बैंक में कम से कम लोगों के आने के लिए यह सब कर रहा है। बैंक सर्विस चार्ज में भी कुछ बदलाव किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत