न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं इन 5 कंपनियों के स्मार्टफोन

दुनिया में आज बहुत कम लोग होंगे, जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 12:25:51

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं इन 5 कंपनियों के स्मार्टफोन

दुनिया में आज बहुत कम लोग होंगे, जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते होंगे। हालांकि कुछ 'पिछड़े' देशों में स्थिति अलग हो सकती है, लेकिन स्मार्टफोन आज दुनिया भर में लोगों की आधारभूत जरूरत बन चुकी है। अब वे दिन भी बीत चुके हैं, जब मोबाइल फोन का प्रयोग केवल कॉल सुनने/करने और एसएमएस भेजने के लिए किया जाता था।

प्रौद्योगिकी में विकास के साथ ही मोबाइल फोन अब फोन नहीं रहे, बल्कि 'स्मार्टफोन' बन चुके हैं। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, स्मार्टफोन काफी 'स्मार्ट' होते हैं, जो लोगों की दैनिक जीवन की कई जरूरतों को पूरा करते हैं, इस पर मनोरंजन के अलावा कई ऐसे एप्स उपलब्ध हैं, जो सोशल नेटवर्किं ग, नई जानकारी, दुनिया भर की खबरों/सूचनाओं के अलावा हमारे सेहत की खबर रखने से लेकर कई सेवाओं को मुहैया भी कराते हैं। अब तो बेसिक फोन के मॉडल में भी इंटरनेट और कैमरा जैसी सुविधाएं मिलने लगी है।

आइए जानते हैं कि दुनिया भर में किन 5 कंपनियों का स्मार्टफोन के क्षेत्र में जलवा है।

gadget news,smartphone,samsung smartphone,apple smartphone,oppo smartphone,xiaomi smartphone

श्याओमी : श्याओमी का नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। कंपनी ने पिछले साल दुनिया भर में कुल 2.12 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.2 फीसदी है। भारतीय बाजार पर श्याओमी प्रमुखता से ध्यान दे रही है और देश भर में अपने ऑफलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी ने पिछले छह महीनों में भारत में अपने सर्विस सेंटर की संख्या को दोगुना कर लिया है। कंपनी स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का भी उत्पादन करती है। कंपनी की नजर अब वैश्विक ड्रोन बाजार है और इस साल वह ड्रोन के कई किफायती और प्रीमियम मॉडल लांच करने वाली है।

gadget news,smartphone,samsung smartphone,apple smartphone,oppo smartphone,xiaomi smartphone

सैमसंग : इस दक्षिण कोरियाई कंपनी का स्मार्टफोन के बाजार में पुरी दुनिया में जलवा है। इसके अलावा यह दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों को भी स्मार्टफोन के चिप और स्क्रीन की आपूर्ति करती है। सैमसंग की वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में 23.3 फीसदी हिस्सेदारी है और भारत में भी सबसे ज्यादा फोन इसी कंपनी के बिकते हैं। कंपनी ने साल 2017 में अपने कारोबार में 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। न सिर्फ प्रीमियम खंड में, बल्कि मध्यम और बेसिक खंड में कंपनी के फोन की खूब बिक्री होती है। कंपनी के प्रमुख मॉडल में 'एस' सीरीज और 'नोट' सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा 'ए' सीरीज और 'जे' सीरीज के मध्यम कीमत खंड के मॉडल शामिल हैं। पिछले साल कंपनी ने कुल 7.98 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की।

gadget news,smartphone,samsung smartphone,apple smartphone,oppo smartphone,xiaomi smartphone

एप्पल : सैमसंग के बाद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एप्पल के स्मार्टफोन बिकते हैं और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12 फीसदी है। कंपनी ने पिछले साल दुनिया भर में कुल 4.1 करोड़ आईफोन्स की बिक्री की और साल-दर-साल आधार पर 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि एप्पल द्वारा बनाए गए सभी उत्पाद चाहे वह लैपटॉप हो, मैकबुक हो, आईपैड हो, सभी बेहतरीन होते हैं और उच्च स्तर की प्रौद्योगिकी से लैस होते हैं। एप्पल का नया आईफोन एक्स पिछले साल नवंबर और दिसंबर में दुनिया के विभिन्न बाजारों में लांच किया गया था, जिसकी हर जगह जबरदस्त मांग है और कंपनी मांग के हिसाब से इस फोन का उत्पादन नहीं कर पा रही है। इसके कारण खरीदार इस फोन का इंतजार करते हैं।

gadget news,smartphone,samsung smartphone,apple smartphone,oppo smartphone,xiaomi smartphone

हुआवेई : चीन की कंपनी हुआवेई की वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में 11.3 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल कंपनी ने कुल 3.85 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी10 के साथ ही मध्यम खंड के स्मार्टफोन्स की खूब बिक्री होती है। कंपनी का उपब्रांड ऑनर मध्यम कीमत खंड में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिकी बाजार में कंपनी का प्रदर्शन अभी उतना अच्छा नहीं है, यही कारण है कि शीर्ष 10 की सूची में कंपनी तीसरे नंबर पर है। कंपनी स्मार्टफोन के अलावा कंप्यूटर, टैबलेट और ब्राडबैंड उपकरण भी बनाती है।

gadget news,smartphone,samsung smartphone,apple smartphone,oppo smartphone,xiaomi smartphone

ओप्पो : ओप्पो स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। कंपनी ने साल 2017 में दुनिया भर में कुल 2.78 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 8.1 फीसदी रही। कंपनी ने इसके पिछले साल की तुलना में अपनी बाजार हिस्सेदारी में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। चीन की यह कंपनी अपने अंतर्राष्ट्रीय कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है, खासतौर से दक्षिणपूर्व एशिया के बाजारों में कंपनी की पैठ तेजी से बढ़ी है। भारत में कंपनी ने तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और आक्रामक विज्ञापन अभियान चलाया है। यही कारण है कि हर जगह कंपनी के विज्ञापन प्रमुखता से दिखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन