न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कोरोना के चलते नहीं होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, 15 मई के बाद कराए जाएंगे बोर्ड एग्जाम

कोरोना के चलते स्कूल एजुकेशन ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए बताया कि इस बार अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं होगी और वार्षिक परीक्षा के आधार पर ही उनको अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 11:14:26

राजस्थान : कोरोना के चलते नहीं होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, 15 मई के बाद कराए जाएंगे बोर्ड एग्जाम

कोरोना का कहर अभी तक थमा नहीं हैं जिसके चलते अभी तक राजस्थान में स्कूलों को नहीं खोला गया हैं और 31 दिसंबर तक स्कूल बंद के आदेश हैं। जबकि दिसंबर के महीने में स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होने लगती हैं। ऐसे में कोरोना के चलते स्कूल एजुकेशन ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए बताया कि इस बार अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं होगी और वार्षिक परीक्षा के आधार पर ही उनको अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम भी 15 मई के बाद कराए जाएंगे। अन्य परीक्षाएं विभाग की ओर से निर्धारित समयावधि में कराई जाएंगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर सौरभ स्वामी ने सत्र 2020-21 के लिए स्कूलों में पढ़ाई और परीक्षा की गाइडलाइन जारी की है।

शिक्षा विभाग ने जारी गाइडलाइन में 9वीं से 12वीं कक्षा तक वार्षिक परीक्षा के 80% अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि 20% आंतरिक मूल्यांकन के अंक इस बार होमवर्क बुक में किए गए कार्य के आधार पर मिलेंगे। होमवर्क बुक परीक्षा से पहले संबंधित स्कूल में स्टूडेंट्स को जमा करानी होगी। वहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी बोर्ड कक्षाओं के पाठ्यक्रम को संक्षिप्त किया है। परीक्षाएं इसी संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी।

परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन भी होंगे शामिल

शिक्षा सत्र 2020-21 में बोर्ड परीक्षाओं के एग्जाम पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन भी शामिल किए जाएंगे। अति लघुत्तरात्मक, लघुत्तरात्मक और निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक चयन का विकल्प दिया जाएगा। इस बार निबंधात्मक प्रश्नों की संख्या कम होगी। स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए पैटर्न के मुताबिक मॉडल प्रश्न पत्र 15 जनवरी के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।

क्लास 1 से 8 तक ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

- कक्षा 6 से 8 में कक्षोन्नति का आधार वार्षिक परीक्षा ही रहेगा। 40% अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। जो कि कार्यपुस्तिका, गृह कार्य और पोर्टफोलियो पर आधारित होंगे। बाकी बचे 60% में से 10% अंक मौखिक परीक्षा और 50% अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा होगी। वार्षिक परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार ली जाएगी।

- कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों का कक्षोन्नति आधार योगात्मक आकलन रहेगा। इनमें में 50% अंक आंतरिक मूल्यांकन के 10% अंक मौखिक परीक्षा और 40% अंक लिखित परीक्षा के होंगे। इसी आधार पर पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा होगी।

- कक्षा 1 व 2 के स्टूडेंट्स को गतिविधि आधारित कार्य पुस्तिका उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षक और अभिभावक की सहायता से स्टूडेंट्स इन कार्य पुस्तिका को पूरा करेंगे। इन कार्य पुस्तिका के आधार पर ही कक्षा 1 और 2 के स्टूडेंट्स की कक्षोन्नति की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता