न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बदमाशों ने जमकर पिटाई कर तोड़े युवक के हाथ-पैर, बताया गया प्रॉपर्टी का विवाद

बुधवार दोपहर एक युवक को प्राॅपर्टी विवाद के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट की। वो उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसके हाथ-पैर नहीं टूट गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 3:57:26

राजस्थान : बदमाशों ने जमकर पिटाई कर तोड़े युवक के हाथ-पैर, बताया गया प्रॉपर्टी का विवाद

कोटा शहर में प्राॅपर्टी विवाद जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुधवार दोपहर एक युवक को प्राॅपर्टी विवाद के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट की। वो उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसके हाथ-पैर नहीं टूट गए। युवक को आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, पुलिस को फिलहाल परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस को पीड़ित रिपोर्ट देगा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी थाना इलाके में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने आरकेपुरम निवासी भरतराज पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भरतराज के हाथ-पैर टूट गए। गंभीर रूप से घायल हुए भरतराज को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया।

पीड़ित का दोस्त नरेश प्रजापति का कहना हैं कि मैं, दीपक, मनीष, भरतराज व दो-तीन अन्य दोस्त हैं और हमने कुन्हाड़ी में भूखंड खरीदा है। हमने जब भूखंड खरीदा था, उस वक्त करीब दो माह पहले भी हमें धमकियां मिली थी। उस वक्त हम पुलिस के पास गए थे और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया और राजीनामा करवा दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को भी हम दोस्त इस भूखंड पर कामकाज देखने गए थे। भरतराज वहां से गुटखा खरीदने के लिए गए और वापस आ रहे थे। इस दाैरान हमें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जब हम वहां गए तो भरतराज वहां एक तरफ पड़ा था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

डीएसपी भगवत सिंह हिंगड ने बताया कि फायरिंग की बात सही नहीं हैं, पुलिस को मौके से फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। अस्पताल में पीड़ित के बयान लेने का प्रयास किया है और परिजनों से भी रिपोर्ट देने को कहा है। लेकिन, परिजनों ने फिलहाल हमें कोई रिपोर्ट नहीं दी है इसलिए केस दर्ज नहीं हो सका। परिजन रिपोर्ट देने से पहले लीगल ऑपीनियन लेना चाहते है और वे स्वतंत्र हैं। पहले भी इसी तरह परिवार ने कार्रवाई नहीं चाहने बाबत लिखकर दिया था। इसलिए कार्रवाई ड्राप की गई होगी। राजीनामे जैसी कोई बात नहीं हैं। युवक से मारपीट की वारदात हुई है। इसलिए पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत