न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल : बस में अश्लील हरकत करने वाले शख्स का महिलाओं ने बनाया वीडियो, फेसबुक के जरिए हुई गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल में एक बस में दो महिलाओं को घूरते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 3:14:49

पश्चिम बंगाल : बस में अश्लील हरकत करने वाले शख्स का महिलाओं ने बनाया वीडियो, फेसबुक के जरिए हुई गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल में एक बस में दो महिलाओं को घूरते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कोलकाता की एक बस में 52 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए देखा गया। बस में यात्रा कर रही दो महिलाओं ने इस घटना का वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया और कोलकाता पुलिस के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था।

इसके बाद आरोपी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी कि गिरफ्तार हुआ शख्स पेशे से हॉकर है और उसे श्यामपुकुर इलाके से पकड़ा गया। शहर पुलिस की पोस्ट के अनुसार, जिस पर आरोपी की तस्वीर भी दी गई है में कहा गया है कि आरोपी को हुगली जिले से पीड़िता की पोस्ट के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

कंडक्टर ने किया अनदेखा

- फेसबुक पोस्ट में महिला ने कहा, जब मैंने और मेरी साथी ने कंडक्टर से अश्लील हरकत की शिकायत की, तो उसने हमारी बातों को अनदेखा कर दिया।

- 15 दिन पहले जब इसी शख्स ने अश्लील हरकत की थी, तो हम कुछ नहीं कर सके थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं था। आज हमारे पास दो वीडियो सबूत के तौर पर हैं और हम न्याय चाहती हैं।

15 दिन पहले भी की थी अश्लील हरकत

दो महिलाओं में से एक ने फेसबुक के जरिये घटना के दो वीडियो शेयर किए। इसे कोलकाता पुलिस के पेज पर भी शेयर किया गया। इस पोस्ट में महिला ने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी शख्स ने अपनी पैंट ढीली करते हुए उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने की कोशिश की थी।

नहीं चाहिए लिखित शिकायत

अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट देखने के बाद कोलकाता पुलिस ने पीड़िताओं को आश्वासन दिया कि हम आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने कहा कि हमें लिखित में कोई शिकायत नहीं चाहिए। हमारे फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए वीडिया ही काफी हैं। हमने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान