न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिस हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर बीजेपी चल रही है वो हिंदुस्तान में काम नहीं करेगा: प्रकाश राज

दक्षिण और बॉलीवुड फिल्मों के धांकड़ अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Mar 2018 5:54:30

जिस हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर बीजेपी चल रही है वो हिंदुस्तान में काम नहीं करेगा: प्रकाश राज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजियां तेज हो गई हैं। दक्षिण और बॉलीवुड फिल्मों के धांकड़ अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला किया। अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि जिस हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चल रही है वो हिंदुस्तान में काम नहीं करेगा। प्रकाश राज ने बेंगलुरु में इंडिया टुडे ग्रुप के ‘कर्नाटक पंचायत’ कार्यक्रम में यह बात कही। दरहसल प्रकाश राज ‘द कल्चर वार्स’ शीर्षक वाली बहस में शामिल हुए थे वही जब अभिनेता से कन्नड़ संस्कृति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- "हमें ऐसा अहसास देना होगा कि हर कोई यहां रह सकता है, हर कोई सामंजस्य से रह सकता है।” कर्नाटक की संस्कृति नें बहुलता और सद्भाव है। प्रकाश राज ने आगे कहा- वे (बीजेपी) हिंदुत्व जिस तरह के हिंदुत्व का प्रचार कर रहे हैं वह इस देश में काम नहीं करता है।" प्रकाश राज से जब यह सवाल किया गया कि क्या कर्नाटक बीजेपी के हिंदुत्व को स्वीकार करेगा तो उन्होंने कहा कि जब राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तब आप देखेंगे।

प्रकाश राज ने कहा- "हम बहुत सहिष्णु (राज्य) हैं। किसी भी धर्म या किसी हिंदुत्व को दूसरों के प्रति दयालु और सहिष्णु होना चाहिए।" प्रकाश राज ने प्रकृति में देखी जाने वाली विविधता के बीच एक समानता की तरफ ध्यान खींचते हुए कहा कि एक समाज विविधता के बिना काम नहीं करेगा। तभी उनके साथ उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने प्रकाश राज के आरोपों से साफ इनकार किया और कहा- "मैं एक हिंदू हूं और मैं स्वाभाविक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष हूं।" अविनाश ने यह दावा करते हुए कि सभी धर्मों और मान्यताओं का अस्तित्व हिंदुत्व की वजह से है, अभिनेता से सवाल किया कि वह क्या बात कर रहे हैं।

अविनाश ने कहा- "प्रकाश राज आप किस चीज की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी धर्मों का अस्तित्व हिंदुत्व की वजह से ही है। उन्होंने प्रकाश राज से कहा कि दूसरे धर्मों के आने के बाद भी हम हजारों सालों से बने हुए हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन