Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : कल माघ पूर्णिमा पर होने जा रहा कुंभ का पहला शाही स्नान, बांकेबिहारीजी को दिया गया न्यौता

माघ पूर्णिमा को पहला शाही स्नान होना हैं और इसके लिए स्थानीय देवता बांकेबिहारीजी को शाही स्नान का न्यौता देते हुए उनसे अनुमति मांगी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 12:41:02

भरतपुर : कल माघ पूर्णिमा पर होने जा रहा कुंभ का पहला शाही स्नान, बांकेबिहारीजी को दिया गया न्यौता

वृन्दावन में कुंभ मेला आयोजित किया जा रहा है जिसका कल 27 फरवरी, माघ पूर्णिमा को पहला शाही स्नान होना हैं और इसके लिए स्थानीय देवता बांकेबिहारीजी को शाही स्नान का न्यौता देते हुए उनसे अनुमति मांगी गई। इसके लिए वृंदावन वैष्णव/पवन कुंभ में आए अनी अखाड़ों की ओर से शोभायात्रा निकली गई और बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया गया। शोभायात्रा निकाल कर बांके बिहारी सरकार से कुंभ के सफलता पूर्वक संपन्न करने की अरदास की गई। अखिल भारतीय निर्मोही अनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सांवरिया बाबा ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को शुरु करने से पहले स्थान देवता का आह्वान एवं पूजन करना आवश्यक होता है। इसी उद्देश्य से बांकेबिहारी से अनुमति ली गई।
उन्होंने कहा कि सही मायने में यह हनुमान जी का बांकेबिहारी से मिलन है। बांकेबिहारी जी वृंदावन के स्थान देवता होने के कारण शाही स्नान का निमंत्रण दिया गया और अनुमति मांगी। शोभायात्रा कुंभ परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें अखिल भारतीय पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय पंच निर्मोही अनी अखाड़ा एवं अखिल भारतीय पंच दिगंबर अनी अखाड़ा समेत अन्य अखाड़ों के संत-महात्मा शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंडबाजों और निशान के साथ साधु-संत निकले। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल संत तलवारबाजी, बरछी, भाला आदि युद्ध कलाओं का प्रदर्शन कर चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर महंत नरेंद्र दास, महंत बलराम दास, वासुदेव दास समेत सैकड़ों संत-महात्मा उपस्थित थे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्मा, नागा, महंत, श्रीमहंत एवं महामंडलेश्वरों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका