न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 8 घंटे की बड़ी मशक्क्त के बाद 15 दमकल ने पाया आग पर काबू

जयपुर के पृथ्वीराज नगर क्षेत्र के पास नारायण विहार Q ब्लॉक में देर रात करीब 3:30 बजे टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 5:16:40

जयपुर : 8 घंटे की बड़ी मशक्क्त के बाद 15 दमकल ने पाया आग पर काबू

जयपुर के पृथ्वीराज नगर क्षेत्र के पास नारायण विहार Q ब्लॉक में देर रात करीब 3:30 बजे टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि फायर बिग्रेड कर्मचारियों को 6 अलग-अलग फायर स्टेशनों से 15 बड़ी गाड़ियां मंगवानी पड़ी और करीब 8 घंटे की बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसका अभी तक कारण पता नहीं चल पाया है।

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश फुलवारिया ने बताया कि नारायण विहार में बना ये गोदाम एक मंजिला पक्का, जबकि दूसरी मंजिल पर टीनशुदा था। इसमें प्लाइवुड, गद्दे, टेंट, डेकोरेशन का सामान, डीजे सेट्स, लाइटें के अलावा शादी समारोह, इवेंट्स में काम आने वाले तमाम सामान रखे थे। रात करीब 3.30 बजे फायर स्टेशन पर आग की सूचना मिली। इसके बाद मानसरोवर, सीतापुरा, मालवीय नगर, वीकेआई, 22 गोदाम और बनीपार्क फायर स्टेशन से गाड़ियां रवाना की गई।

आग इतनी जबरदस्त थी कि सभी गाड़ियों को करीब 2-2 चक्कर लगाकर पानी लाना पड़ा और 8 घंटे बड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरी आग बुझाने में अग्निशमन गाड़ियों को पानी लाने के लिए 30 से ज्यादा फेरे लगाने पड़े। आग कैसे लगी इसके कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। गनीमत ये रही कि आग जब लगी तब उस गोदाम में कोई नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

मानसरोवर फायर स्टेशन के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवांग यादव ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि दूसरी मंजिल पर बना टीनशेड का पूरा सेगमेंट धराशायी हाे गया। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि जिस स्थान पर ये गोदाम बना था उसके आस-पास कोई रिहायशी बस्ती नहीं थी। इस गोदाम में 4 LPG सिलेण्डर भरे हुए रखे थे, जो आग में फटने से बच गए। वरना हादसा और ज्यादा बड़ा हो सकता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय