न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 अप्रैल तक कोरोना फ्री हो जाएगा तेलंगाना : CM चंद्रशेखर राव

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर तेलंगाना (Telangana) के सीएम के चंद्रशेखर राव (Chandrasekhar Rao) ने बड़ा दावा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 9:47:43

7 अप्रैल तक कोरोना फ्री हो जाएगा तेलंगाना : CM चंद्रशेखर राव

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर तेलंगाना (Telangana) के सीएम के चंद्रशेखर राव (Chandrasekhar Rao) ने बड़ा दावा किया है। वो कहते हैं कि 7 अप्रैल तक उनका राज्य कोरोना फ्री हो जाएगा। इसका अर्थ यह है कि तेलंगाना में कोरोना का कोई भी केस नहीं होगा। बता दें कि मौजूदा समय में तेलंगाना में कोरोना के कुल 70 पॉजिटिव केस हैं और 11 का उपचार किया गया है। चंद्रशेखर राव का कहना है कि कोरोना से पीड़ित मरीजों के उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कुल 58 मरीजों का इलाज चल रहा है। दुनिया के अलग अलग हिस्सों से कुल 25 हजार 937 लोग आए और उन्हें सरकारी निगरानी में रखा गया है। इन सभी लोगों की क्वारंटाइन अवधि सात अप्रैल को खत्म हो रही है। 7 अप्रैल के बाद राज्य में कोरोना का एक भी मामला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आपदा का सामना करने के लिए तेलंगाना पूरी शिद्दत के साथ सामना कर रहा है। चंद्रशेखर राव ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए राज्य भर में फलों की खरीद के लिए 500 सेंटर बनाए गए हैं। राज्य सरकार की तरफ से डॉक्टर्स नर्स, मेडिकल ग्रेजुएट्स का एक पूल बनाया गया है। अगर वो इस तरह के हालात में सेवा करने के लिए आगे आएंगे तो उनका स्वागत है। इसके साथ यह भी कहा कि अगर कोई भी शख्स अफवाह फैलाते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राव ने कहा कि कोरोना से प्रभावित किसानों की मदद की जाएगी। सरकार ने गांवों से किसानों का अनाज खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए 3,200 करोड़ रु. आवंटित किए जाएंगे। तारीख लिखे कूपन के आधार पर इसकी खरीददारी होगी। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए पासबुक साथ लाना होगा। उनके उत्पादों की कीमत ऑनलाइन उनके खाते में भेज दी जाएगी। पूरे राज्य में फलों की खरीददारी के लिए भी 500 केंद्र बनाने की व्यवस्था की जा रही है।

बता दे, पूरे देश में कोरोना के मामले 1000 के पार है और 27 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना का संक्रमण और तेजी से न फैले इसके लिए 21 दिन का लॉकडाउन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका