न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार 'रणछोड़' हैं : तेजस्वी प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें रणछोड़ कहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jul 2017 1:05:39

नीतीश कुमार 'रणछोड़' हैं  : तेजस्वी प्रसाद यादव

बिहार के विधानसभा में पेश विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें रणछोड़ कहा। उन्होंने कहा कि संघ मुक्त भारत बनाने की बात कहने वाले नेता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सामने घुटने टेक दिए।

तेजस्वी ने खुद को स्वच्छ राजनीति करने वाला बताते हुए कहा कि मंत्री के रूप में टेंडर की कोई फाइल उन्होंने खुद नहीं निबटाई। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में अगर हिम्मत थी तो मुझे बर्खास्त क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मुझे और मेरे परिवार को फंसाया गया।

उन्होंने नीतीश को स्वार्थी बताते हुए कहा कि नीतीश को हमारी जरूरत थी तो हमारे साथ आ गए और आज भाजपा की जरूरत थी तो सुशील कुमार मोदी के साथ आ गए।

इसके पूर्व बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मंत्रिपरिषद के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया।

सत्र प्रारंभ होने के पूर्व राजद और कांगेस के सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगाम किया और नीतीश कुमार को धोखेबाज कहते हुए जमकर नारे लगाए।

इस एकदिवसीय विशेष सत्र में एकमात्र एजेंडा नवगठित सरकार द्वारा पेश विश्वासमत पर विमर्श और मतदान है।

विधानसभा में आंकड़ों का गणित देंखें तो बिहार की 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। इसमें भाजपा के 53, जद (यू) के 71, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के दो, लोकजनषक्ति पार्टी (लोजपा) के दो और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक विधायक सरकार के साथ माने जा रहे हैं।

ऐसे में संभावना है कि सरकार को विश्वास मत हासिल करने में दिक्कत नहीं आने वाली है। राजग ने राज्यपाल को 132 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी है।

इधर, राजद और कांग्रेस ने गुप्त मतदान करने की मांग करते हुए सरकार के विरोध में मतदान करने की घोषणा की है। विधानसभा में राजद के 80 और कांग्रेस के 27 विधायक हैं।

इस बीच, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस सत्र के सीधे प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत