न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंज : अगर मेरे पिता ने भाजपा का साथ दिया होता तो वे 'राजा हरिश्चंद्र' माने जाते : तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके पिता ने अगर भाजपा का साथ दिया होता तो वह 'राजा हरिश्चंद्र' माने जाते

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Dec 2017 7:17:59

तंज : अगर मेरे पिता ने भाजपा का साथ दिया होता तो वे 'राजा हरिश्चंद्र' माने जाते : तेजस्वी प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले के एक मामले में जेल भेजे जाने के बाद मंगलवार को उनके पुत्र व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके पिता ने अगर भाजपा का साथ दिया होता तो वह 'राजा हरिश्चंद्र' माने जाते। भाजपा का विरोध करने के कारण उन्हें सजा दिलाई गई है। तेजस्वी ने कहा कि जनता ने जिसे चुना, वह जेल में हैं और जिन्हें नहीं चुना, वे लोग सरकार में हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "अगर आज लालू जी ने भाजपा का साथ दिया होता तो वे 'राजा हरिश्चंद्र' माने जाते।"

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि राजद अध्यक्ष को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। जनता ऐसे लोगों से बदला लेने के इंतजार में है।

तेजस्वी ने कहा, "इस अन्याय और बदले की राजनीति को देखकर जनता में भारी आक्रोश है। जनता चीख-चीख कर कह रही है कि जिसे हराया वो सरकार में है और जिसे जिताया वो कारागार में है।' नीतीश कुमार जी जान लें, व्यक्ति विशेष को रोका जा सकता है, उसके विचारों, मार्गदर्शन और दृढ़संकल्प को नहीं।"

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद को 80 सीटें और राजद से गठबंधन के तहत जनता दल (युनाइटेड) को 70 सीटें मिली थीं और भाजपा 53 सीटों पर सिमट गई थी। बदली हुई परिस्थिति में कम सीटें पाने वाली पार्टियों की सरकार है और राजद सत्ता से बाहर है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "राजनीति के कंस समझते हैं कि लालू यादव के जेल जाने से काल टल गया, लेकिन ऐसा नहीं है। अभी तो काल ने जन्म लिया है।"

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि राजद टूटने वाली है, तो यह उनका भ्रम है। राजद एकजुट है और यहां कोई 'पलटी मारने वाला' नहीं है।

इधर, लालू के जेल के जाने के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता तेजस्वी यादव ने की।

बैठक में छह जनवरी को पार्टी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, सभी सांसदों, पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में पिछले दरवाजे से बिहार की सत्ता में आई भाजपा से लड़ने की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत