न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी सुसाइड : घर में पुलिस को मिले दो रजिस्टर जिसमे लिखा है - 'परमात्मा में लीन हो रहे हैं..'

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संत नगर के एक घर में रविवार को एक साथ 11 लोगों की सामूहिक हत्या से सनसनी फैल गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jul 2018 9:00:36

बुराड़ी सुसाइड : घर में पुलिस को मिले दो रजिस्टर जिसमे लिखा है - 'परमात्मा में लीन हो रहे हैं..'

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संत नगर के एक घर में रविवार को एक साथ 11 लोगों की सामूहिक हत्या से सनसनी फैल गई है। मरने वालों में से नौ की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वे घर की पहली मंजिल पर लॉबी के जाल से लटके हुए थे। एक महिला का शव कमरे के गेट से लटका हुआ था, जबकि बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर अलग कमरे में पड़ा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच के बाद इसे खुदकुशी की घटना बता रहे हैं, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा होगा। पुलिस यह भी देख रही है कि पीड़ित परिवार किस गुरु को मानता था। परिजनों को खुदकुशी के लिए उकसाया तो नहीं गया था।

पुलिस को मौके से दो रजिस्टर मिले हैं

पुलिस को काले जादू के चक्कर में हत्या का अंदेशा है। पुलिस को मौके से दो रजिस्टर मिले हैं। इनमें से एक रजिस्टर में पूरे पेज पर लिखा हुआ है कि परमात्मा में लीन हो रहे हैं। वह बुरी चीजों को न देखना चाहते हैं और न ही सुनना चाहते हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरीके से परिवार के सदस्य लटके हुए थे, उस तरीके की बातें रजिस्टर में लिखी हुई हैं। एक में एक पेज पूरा हिंदी में लिखा हुआ है। एक ही पेज में विस्तार से सारी बातें लिखी हुई हैं। इसमें लिखा हुआ है कि परमात्मा में लीन हो रहे हैं। आंखें बंद कर रहे हैं, ताकि भारी व बुरी वस्तु को न देख सकें। कानों में रुई इसलिए लगाई है, ताकि बुरी बातों को सुन न सकें। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्टर में यह भी लिखा हुआ है कि कैसे मुंह पर टेप लगानी है। कैसे कानों में रुई लगानी है और कैसे-कैसे क्या करना है। मुंह पर रुमाल कैसे बांधना है। इस रजिस्टर के आधार पर पुलिस अधिकारी इसे खुदकुशी की घटना बता रहे हैं।

घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य 75 वर्षीय महिला नारायणी देवी भाटिया की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं अन्य मृतकों में नारायणी की 60 साल की विधवा बेटी प्रतिभा, प्रतिभा की 30 साल की बेटी प्रियंका, बेटा 46 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ भूपी, उसकी पत्नी 42 वर्षीय सविता, भूपी की 24 वर्षीय बेटी नीतू, छोटी बेटी 22 वर्षीय मीनू, सबसे छोटा बेटा 12 वर्षीय धीरू, नारायणी देवी का छोटा बेटा 42 वर्षीय ललित, ललित की पत्नी 38 वर्षीय टीना, ललित का 12 साल का बेटा शिवम शामिल हैं।

black magic,burari,delhi

मामले की जांच कर रही टीम के मुखिया और एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार कहना है कि हम सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है, इसलिए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हम हत्या के पहलू से ही मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

पड़ोसी के आने पर हुआ घटना का खुलासा

भाटिया परिवार की मुहल्ले में किराना की दुकान थी जो हर रोज सुबह 6 बजे ही खुल जाती थी। सुबह साढ़े सात बजे तक दुकान नहीं खुलने पर एक पड़ोसी गुरचण सिंह परिवार को देखने गए। अंदर घुसते ही दरवाजा खुला मिला। आगे बढ़े तो भयानक मंजर देखकर सहम गए। तत्काल पड़ोसी ने पुलिस सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम ने नमूने उठाए

फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं। जांच में जिला पुलिस की करीब 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीम को लगाया गया है। क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम भी अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री समेत कई नेता पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और भाटिया परिवार के रिश्तेदारों व जानकारों से मुकाकात की। साथ ही पुलिस टीम से भी जांच के बारे में जानकारी ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के नजदीकी लोगों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको, एके वालिया, जयप्रकाश अग्रवाल, इलाके के विधायक संजीव झा भी मौके पर पहुंचे।

राजस्थान का रहने वाला था परिवार

भाटिया परिवार मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला था। दस साल तक हरियाणा के टोहना इलाके में रहने के बाद करीब 22 साल पहले बुराड़ी इलाके में रहने के लिए आया था।

प्लाइवुड और राशन की दुकान थी

बुजुर्ग महिला नारायणी देवी भाटिया के दो बेटे यहां रहते थे। एक बेटा राशन की दुकान चलाता था, जबकि दूसरे की प्लाईवुड की दुकान थी। नारायणी देवी का तीसरा बेटा दिनेश सिविल कांट्रैक्टर है और वह चित्तौड़गढ़ में रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल