न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी सुषमा के पास, जाने अब कौन होगा इसका मालिक...

पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अलग महिला थीं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Aug 2019 11:23:58

32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी सुषमा के पास, जाने अब कौन होगा इसका मालिक...

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उन्हें मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे धवलदीप बिल्डिंग में रखा जाएगा। इसके बाद 12 बजे से 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर। वहीं लोधी रोड शवदाह गृह में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार। सुषमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और यही कारण है की सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें अब तक श्रद्धांजलि दे चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अलग महिला थीं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।

sushma swaraj death,sushma swaraj news,sushma swaraj latest news,external affairs minister sushma swaraj,sushma swaraj assets,sushma swaraj news in hindi,news,news in hindi

विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा ने कई लोगों की मदद की। उन्होंने विदेश में फंसे लोगों की कई बार मदद की। इसमें भारत आने या भारत से जाने के लिए वीज़ा न मिलने जैसी दिक़्क़तों का ट्विटर पर समाधान देना भी शामिल था। आइए आपको बताते हैं सुषमा स्वराज की संपत्ति के बारे में। एडीआर इंडिया की वेबसाइट से मिली जानकारी मुताबिक 2018 के आखिरी एफिडेविट के अनुसार उनके और उनके पति के पास 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।

19 करोड़ की स्वराज की सेविंग, पति के सेविंग अकाउंट में 30 लाख रुपये

रिपोर्ट के अनुसार सुषमा और उनके पति के पास 19 करोड़ की सेविंग हैं। जिसमें 17 करोड़ के एफडीआर शामिल हैं। तो वहीं उनके और उनके पति के सेविंग अकाउंट में 30 लाख रुपये हैं। अगर गाड़ियों की बात करें तो उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं थी। वहीं उनके पति के पास 2017 मॉडल की मर्सिडीज गाड़ी है। जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है।

सुषमा को था ज्वेलरी का शौक, पास थे 29 लाख रुपये के आभूषण

2018 में सुषमा स्वराज ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना इनकम एफिडेविड दिया था। जिसके अनुसार उन्हें सोने और चांदी के आभूषणों का काफी शौक था। उनके पास 29 लाख रुपये के आभूषण थे।

स्वराज के पास है करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी, किसी तरह का कोई कर्ज नहीं

सुषमा और उनके पति की प्रॉपर्टी की बात करें तो दोनों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है। उनके पास हरियाणा स्थित पलवल में अच्छी खासी एग्रीकल्चर लैंड है। जिसकी कीमत 98 लाख रुपये है। वहीं सुषमा स्वराज के नाम पर दिल्ली के पॉश में इलाके में फ्लैट भी है। 3 बीएचके के इस फ्लैट की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं उनके पति के नाम पर मुंबई और दिल्ली में 2 फ्लैट हैं। मुंबई वाले फ्लैट की कीमत 6 करोड़ और दिल्ली वाले की करीब 2 करोड़ रुपये है। खास बात ये है की सुषमा स्वराज के ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं रहा। सुषमा के बाद उनके पति ही उनकी संपत्ति के मालिक होंगे।

बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी। स्वराज ने ट्वीट किया था, 'नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत