न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी का अजीब बयान, कहा - सावन-भादो में रहती है आर्थिक मंदी

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि सावन-भादो के महीने में मंदी तो रहती ही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Sep 2019 9:19:12

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी का अजीब बयान, कहा - सावन-भादो में रहती है आर्थिक मंदी

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि सावन-भादो के महीने में मंदी तो रहती ही है। सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा कि अमूमन हर साल सावन-भादो में अर्थव्यवस्था में मंदी रहती है, लेकिन इस बार कुछ राजनीतिक दल इस मंदी का ज्यादा शोर मचा कर चुनावी पराजय की खीझ उतार रहे हैं।

बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक मंदी को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार कई उपाय कर रही है। सुशील मोदी ने कहा, 'केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री राहत पैकेज की घोषणा की है और 10 छोटे बैंकों के विलय की पहल की है। सरकार के इन उपायों का असर अगली तिमाही में होगा।'

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में मंदी का खास असर नहीं है, इसलिए वाहनों की बिक्री नहीं घटी है। सुशील मोदी ने कहा कि सरकार जल्द ही तीसरा पैकेज घोषित करने वाली है। सुशील मोदी के ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने कहा कि अर्थशास्त्र की आपकी यह थ्योरी समझ में नहीं आई। ज्ञात हो कि इससे पहले भी सुशील मोदी के उस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने अपराधियों से पितृ पक्ष में क्राइम नहीं करने की अपील की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन

'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'

'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह