न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ पिठानी ने CBI के सामने खोले कई राज, बताया रिया तक कौन और कैसे पहुंचाता था ड्रग्स

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। इस बीच जांच कर रही सीबीआई (CBI) की टीम को सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) ने कई ऐसे राज़ बताने शुरू कर दिए हैं, जिनसे अभी तक हर कोई अनजान था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Aug 2020 4:41:58

सिद्धार्थ पिठानी ने CBI के सामने खोले कई राज, बताया रिया तक कौन और कैसे पहुंचाता था ड्रग्स

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। इस बीच जांच कर रही सीबीआई (CBI) की टीम को सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) ने कई ऐसे राज़ बताने शुरू कर दिए हैं, जिनसे अभी तक हर कोई अनजान था। सूत्रों के मुताबिक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) तक कैसे ड्रग्स पहुंचती थी। उन्होंने बताया कि रिया तक ड्रग्स पहुंचाने में कौन-कौन लोग साथ दिया करते थे। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ पीठानी ने पूछताछ में सीबीआई को बताया कि रिया चक्रवर्ती डायरेक्ट ड्रग्स तस्करों के संपर्क में नहीं थीं। रिया परोक्ष रूप से ऐसे ड्रग्स तस्करों के संपर्क में थीं, जिनके बॉलीवुड में अच्छे संबंध हैं और इस नेटवर्क को अच्छे से समझते हैं। पीठानी के मुताबिक, गौरव आर्या से पूछताछ के बाद कई और चीजें साफ हो पाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती कभी सीधे ड्रग्स और मारियुआना नहीं खरीदती थीं, बल्कि वह नीरज, दीपेश, सैमुअल मिरांडा और केशव आदि से ड्रग्स मंगाया करती थी।

बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई ने गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्या को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव आर्या ने कहा है कि वह अंतिम बार रिया चक्रवर्ती से 2017 में मिले थे जबकि सुशांत सिंह राजपूत से वह कभी नहीं मिले। हालांकि एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से वह दूर भागते नजर आए। गौरव आर्या सीबीआई की पूछताछ में शामिल होने के लिए रविवार को गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्हें सोमवार को सीबीआई ऑफिस बुलाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गौरव ने कहा कि वह 2017 में रिया से मिले थे लेकिन वह सुशांत से कभी नहीं मिले हैं।

आपको बता दे, गौरव आर्या वही शख्स हैं जिनके साथ रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स वाली चैट सामने आई है। इसमें रिया चक्रवर्ती गौरव से कह रही हैं कि उन्होंने एक बार MDMA ट्राय किया है। इस चैट के सामने आने के बाद इस छानबीन में NCB भी शामिल हो गई है। फिलहाल, गौरव के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट निर्दोष हैं। वो ईडी के सामने पेश होंगे और सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि गौरव गोवा के एक होटल के मालिक हैं। ईडी ने गौरव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?