न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / सुप्रीम कोर्ट से मिली CBI जांच की मंजूरी, भाई नीरज बोले - अब उम्मीद है न्याय होगा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा- हमारे परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Aug 2020 12:54:46

सुशांत केस / सुप्रीम कोर्ट से मिली CBI जांच की मंजूरी, भाई नीरज बोले - अब उम्मीद है न्याय होगा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह आदेश दिया। सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने पटना की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी। सुबह 11 बजे कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने ये साफ किया कि अब इस केस में सीबीआई जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा बिहार पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की, वह सही थी। सीबीआई जांच की सिफारिश भी कानून के मुताबिक की गई। मुंबई पुलिस जांच में सहयोग करे, जो भी सबूत जुटाए हैं, उन्हें सीबीआई को सौंपे और कोई और एफआईआर दर्ज होती है तो, उसकी जांच भी सीबीआई करेगी।

सुशांत के भाई बोले- सच की जीत हुई

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा- हमारे परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है। सच की जीत हुई है। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सीबीआई जांच का सपोर्ट किया था। अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस मामले में न्याय होगा।

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा- आज का दिन सुशांत के परिवार और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। हम दो महीनों से सुशांत और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले को गलत डायरेक्शन दे रखी थी जिसके चलते इस केस को लेकर काफी अड़चनें आ रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है कि पटना पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर सही है और कोर्ट ने कहा है कि मुंबई पुलिस सिर्फ पूछताछ कर रही थी और जांच नहीं कर रही थी। इसके अलावा मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश भी दिया गया है। कोई भी मामला जो सुशांत से जुड़ा हुआ है, उसकी जांच भी अब सीबीआई ही करेगी। इसके अलावा कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार पुलिस इस मामले में केस सीबीआई को रेफर कर सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा ये भी साफ हो गया है कि रिया ने कल जो बयान जारी किया था वो केवल सहानुभूति पाने के लिए किया था। मुझे उम्मीद है कि अब इस मामले में निष्पक्ष जांच हो पाएगी और सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट किया- 'भगवान आपका शुक्रिया! आपने सभी की प्रार्थना सुन ली!! लेकिन, यह शुरुआत है...सच की तरफ पहला कदम है। सीबीआई पर पूरा भरोसा है।'

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कही ये बात

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला 130 करोड़ भारतीयों की भावना की जीत है। सुशांत के केस में हमने अभी तक जो काम किया वह कानूनी रूप से किया। हमारा अफसर मुंबई गया तो उसे क्वारैंटाइन कर दिया गया, यह गलत था। मुझे विश्वास है कि सुशांत केस में नतीजा निकलेगा, क्योंकि यह हिंदुस्तान की लड़ाई है। कुछ लोगों को बेचैनी थी कि इस मामले में कुछ खुलासा नहीं हो जाए।'

आपको बता दे, खुद को बेकसूर बताते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दिया था। उसमें बिहार सीएम नीतीश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि पटना में उनके खिलाफ जो FIR हुई उसके लिए नीतीश कुमार भी जिम्मेदार हैं। रिया ने कहा था कि बिहार में विधानसभा चुनाव आनेवाले हैं इस वजह से बिहार सीएम नीतीश कुमार इस केस में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?