न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत हादसा: बच्चों की जान बचाने के लिए आग में घुस गया केतन, लेकिन...

गुजरात के सूरत में स्थित तक्षशीला कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक टीचर और 20 बच्चे शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 May 2019 9:24:53

सूरत हादसा: बच्चों की जान बचाने के लिए आग में घुस गया केतन, लेकिन...

गुजरात के सूरत में स्थित तक्षशीला कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक टीचर और 20 बच्चे शामिल हैं। आग के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन इनको बचाया नहीं जा सका। हादसे पर गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, ‘’मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आग की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम रुपाणी ने घटना में जान गंवाने वाले हर छात्र के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।’’ इस दर्दनाक घटना के बाद सख्त कदम उठाते हुए अहमदाबाद कम्युनिसिपल ने शहर की सभी ट्यूशन क्लासेज को बंद करने का आदेश दिया है। सूरत के सरथाना स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर भी चलता है, जिसमें शुक्रवार को बच्चे आम दिनों की तरह पढ़ने आए थे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कई छात्रों ने घबराहट में बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में 19 दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा था। अहमदाबाद कम्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा ने कहा, अगर हमें हादसों से बचना है और लोगों की जिंदगियां बचानी है तो हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। मैंने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अफसरों को अगले आदेश तक शहर की सभी ट्यूशन क्लासेज को बंद करने का आदेश दिया है।

इस हादसे के दौरान जब कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, एक शख्स ऐसा भी था जिसने जान की परवाह नहीं की और दूसरी मंजिल तक चढ़ गया। केतन जोरवाडीया की बहादुरी के बाद कई और लोगों ने आगे आकर मदद करना शुरू किया था।

surat,surat coaching centre fire,surat fire,gujarat,ketan jorwadiya,news,news in hindi

क्या है मामला

सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर देर शाम जब आग लगी हुई थी, तो नीचे सड़क पर खड़े लोग डर की वजह से ऊपर जाने से बच रहे थे। कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो भी बना रहे थे। इसी दौरान केतन जोरवाडीया नाम का एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना आग में कूद गया। केतन जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग के बाहर से ही दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और उसने इस दौरान दो छात्रों की जन भी बचाई। हालांकि केतन को ज्यादा लोगों को न बचा पाने का दुख भी है केतन की बहादुरी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि केतन को देखकर कई और लोगों में भी हिम्मत आई थी और उन्होंने भी मदद करना शुरू कर दिया था।

surat,surat coaching centre fire,surat fire,gujarat,ketan jorwadiya,news,news in hindi

सीएम-पीएम ने जताया दुःख

गुजरात के सीएम रुपाणी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव मुकेश पुरी को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया और देर शाम अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा, सीढ़ियों के पास लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस चीफ राहुल गांधी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया।

राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सूरत हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘’हादसे की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत