न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी का मीम : SC से मिली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका को जमानत, लिखित में मांगनी होगी माफी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का आपत्तिजनक मीम बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 1:41:18

ममता बनर्जी का मीम : SC से मिली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका को जमानत, लिखित में मांगनी होगी माफी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का आपत्तिजनक मीम बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, पहले कोर्ट ने कहा था कि प्रियंका को लिखित में माफीनामा देना होगा, लेकिन बाद में अपने आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। प्रियंका के वकील ने सशर्त जमानत का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं के भी मजाकिया पोस्ट बनाए जाने का हवाला दिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी तभी तक है जब तक कि इससे किसी को कोई परेशानी न हो। आरोपी सामान्य व्यक्ति नहीं है, वह राजनीतिक कार्यकर्ता है। बाद में कोर्ट ने अपने फैसले में संशोधन करते हुए माफी मांगने की शर्त हटा दी। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रियंका शर्मा को लिखित माफी मांगनी ही होगी लेकिन ये उसकी जमानत के लिए कोई शर्त नहीं है।

प्रियंका ने ममता की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले रूप में ममता को दिखाया गया था। इस तस्वीर को लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। शर्मा को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया था। उनको 10 मई को जेल भेजा गया था।

प्रियंका के समर्थन में सोशल मीडिया पर अभियान

सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में #Isupportpriyankasharma कैंपेन चल रहा है। यूजर ममता के मीम को अपनी डीपी बना रहे हैं। असम के भाजपा नेता हेमंत बिस्व सर्मा ने भाजपा की युवा नेता की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया।

चेहरे को प्रियंका गांधी की ड्रेस और लुक में मर्ज किया गया था।

इस मीम्स का उद्देश्य एक व्यंग्य और मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं था लेकिन प्रियंका को यह महंगा पड़ गया। राज्य सरकार के इस कदम के खिलाफ बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था,सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया था और इसपर सुनवाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत