न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधार कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से बंद नहीं होंगी ये सर्विसेज

तमाम सेवाओं और योजनाओं से आधार लिंक कराने का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में कोर्ट ने इस डेडलाइन को भी बढ़ा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Mar 2018 3:03:27

आधार कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से बंद नहीं होंगी ये सर्विसेज

तमाम सेवाओं और योजनाओं से आधार लिंक कराने का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में कोर्ट ने इस डेडलाइन को भी बढ़ा दिया है।अभी नई तारीख तय नहीं की गई है। ऐसे में कार्ड होल्डर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी सेवाएं ऐसी हैं जो 31 मार्च के बाद से बंद होने वाली थीं, लेकिन वह बंद नहीं होंगी। आधार कार्ड को मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च थी। कंपनियां और बैंक इसके बाद ग्राहकों के अकाउंट बंद करने की बात कर रहे थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सबको वक्त मिला है और जरूरी सेवाओं के लिए फिलहाल आधार अनिवार्य नहीं है।

मौजूदा व्यवस्था में करीब 139 ऐसी सेवाएं हैं, जिनके साथ आधार लिंक करना जरूरी है। लेकिन, इसकी डेडलाइन तय नहीं होने से अभी कार्डधारकों के पास मौका है कि वो अपना आधार 31 मार्च के बाद भी लिंक करा सकेंगे। दरअसल, दिसंबर 2017 में तमाम मंत्रालयों ने 139 सेवाओं से आधार लिंक करने को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था। जो लोग आधार की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं वे इसे प्राइवेसी के खिलाफ मानते हैं।

इन सेवाओं के लिए जरूरी आधार कार्ड

मोबाइल नंबर: अगर आपने मोबाइल नंबर को आधार से नहीं जोड़ा है तो इसे जोड़ लीजिए क्योंकि, डेडलाइन बढ़ाई गई है। इसे खत्म नहीं किया गया है। नई तारीख आने पर इसे लिंक कराना होगा। टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिए 14546 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर नाम, नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां देनी होंगी। पोस्ट पेड यूजर्स को अपने सर्विस प्रोवाइडर के पास जाना होगा। वहां आपके फिंगर प्रिंट के जरिए मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा जाएगा।

बैंक अकाउंट्स
: बैंक अकाउंट्स को भी आधार से जोड़ना जरूरी है। ये काम आप ऑनलाइन और बैंक जाकर कर सकते हैं। कई बैंक ATM के जरिए आधार जोड़ने की सुविधा दे रहे हैं। आधार नंबर से जोड़ने के लिए डेबिट कार्ड को ATM मशीन में पहले स्वाइप करें। पासवर्ड डालने के बाद आपको सर्विस रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन में जाना होगा। सर्विस रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन है जिसे सिलेक्ट कर आप आधार से बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं।

डेबिट/ क्रेडिट कार्ड: अगर आपका क्रेडिट और डेबिट कार्ड आधार से नहीं जुड़ा है तो कस्टमर केयर के जरिए इसे जोड़ सकते हैं। कस्टमर केयर आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरीफाई करेगा और आपके डेबिट/ क्रेडिट कार्ड को आधार से जोड़ देगा। यह काम संबंधित बैंक ब्रांच में जाकर भी किया जा सकता है।

पीएफ: पीएफ को भी आधार से जोड़ना जरूरी है। अगर आपका पीएफ अकाउंट आधार से नहीं जुड़ा है तो पीएफ की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। जरूरी जानकारी देने के बाद आधार को जोड़ा जा सकता है।

म्युचुअल फंड: म्युचुअल फंड को भी आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है। आप जिस फंड हाउस से म्युचुअल फंड ले रहे हैं उसे आधार से जोड़ना होगा। आपके पासे जितने भी फंड हाउस हैं सभी को आधार से जोड़ना जरूरी है।

बीमा पॉलिसी: बीमा पॉलिसीको भी आधार से जोड़ना जरूरी कर दिया गया है। अगर बीमा पॉलिसी आधार से नहीं जुड़ा है तो बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इसे जोड़ सकते हैं। तमाम बीमा कंपनियां ऑनलाइन आधार जोड़ने की सेवा दे रहे हैं।

रसोई गैस: अगर आपने रसोई गैस को आधार से नहीं जोड़ा है तो आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। आधार से जोड़ने के लिए आप गैस डीलर से संपर्क कर सकते हैं। या फिर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी को फोन करें, उसमें आधार नंबर जोड़ने का ऑप्शन आता है।

राशन कार्ड: राशन कार्ड के लिए भी आधार जरूरी है। अगर आपका राशन कार्ड आधार से नहीं जुड़ा है तो आप सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर आधार कार्ड की कॉपी दे सकते हैं। सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जारी रखने के लिए भी आधार से जोड़ना जरूरी है। अगर कोई ज्वाइंट पॉलिसी है तो दोनों के आधार नंबर जरूरी हैं।

पैन कार्ड: पैन कार्ड को भी आधार से जोड़ना जरूरी है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से नहीं जुड़ा है तो इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आधार से जोड़ सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद आपसे आधार कार्ड और पैन कार्ड डिटेल्स पूछे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका आधार, पैन से जुड़ जाएगा। इसके बिना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस: ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से जोड़ना जरूरी कर दिया गया है। जो लाइसेंस पुराने हैं वे मान्य होंगे लेकिन हाल में जारी किए गए लाइसेंस को आधार से जोड़ना जरूरी है। नया लाइसेंस जारी करने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार को शामिल किया गया है। अगर आप कोई गाड़ी खरीदते हैं उसके लिए भी आधार जरूरी है।

तमाम सेवाओं के बीच जनधन खाते को आधार से जोड़ना जरूरी नहीं है। हर किसी का बैंक अकाउंट हो इसके लिए पीएम मोदी ने जनधन योजना की शुरुआत की थी। जनधन अकाउंट में 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं जमा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत