न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : हैदराबाद की घातक गेंदबाजी के सामने 131 रन ही बना पाई बेंगलुरु, हारे तो इस सीजन में कहानी खत्म

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 9:31:24

IPL 2020 : हैदराबाद की घातक गेंदबाजी के सामने 131 रन ही बना पाई बेंगलुरु, हारे तो इस सीजन में कहानी खत्म

आज आईपीएल के इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला अबुधाबी में खेला जा रहा हैं जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा। एबी डिविलियर्स ने लीग में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाते हुए 56 रन की पारी खेली। एरॉन फिंच ने 32 रन बनाए। जेसन होल्डर ने चार ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। टी नटराजन ने चार ओवर में 33 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। नदीम ने इतने ही ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। संदीप शर्मा और राशिद खान ने भी बेहद किफायती गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पाया।

कोहली-पडिक्कल सस्ते में आउट

बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली सिर्फ 6 रन बना सके और जेसन होल्डर की बॉल पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और एक रन के निजी स्कोर पर होल्डर का दूसरा शिकार बने।

पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया

बेंगलुरु की टीम ने पावर-प्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। यह टीम का पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पिछले शनिवार को शारजाह में हैदराबाद के खिलाफ ही 2 विकेट पर 30 रन बनाए थे।

फिंच के IPL में 2000 रन पूरे

एरॉन फिंच 32 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर आउट हुए। फिंच ने IPL में अपने 2000 रन पूरे किए। लीग में ऐसा करने वाले वे 38वें खिलाड़ी हैं। फिंच ने लीग में 87 मैचों में 14 फिफ्टी लगाईं हैं। नाबाद 88 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

मोइन फ्री हिट पर रन आउट

मोइन अली इस मैच में फ्री हिट पर रन आउट हुए। मैच के 11वें ओवर की तीसरी बॉल शाहबाज नदीम ने डिविलियर्स को डाली। डिविलियर्स ने इस पर एक रन लिया। बाद में थर्ड अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। फ्री-हिट पर मोइन एक रन चुराने की कोशिश में आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर