Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs DC : प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार हैदराबाद, दिल्ली पर मिली 88 रन की बड़ी जीत

हैदराबाद ने दिल्ली पर 88 रन की बड़ी जीत हासिल की हैं। इस जीत के साथ अभी भी हैदराबाद के प्लेऑफ की रेस में बने रहने की उम्मीद बरकरार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 9:32:52

SRH Vs DC : प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार हैदराबाद, दिल्ली पर मिली 88 रन की बड़ी जीत

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया जिसमें हैदराबाद ने दिल्ली पर 88 रन की बड़ी जीत हासिल की हैं। इस जीत के साथ अभी भी हैदराबाद के प्लेऑफ की रेस में बने रहने की उम्मीद बरकरार हैं। यह IPL में दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की सबसे बड़ी जीत है। टॉस हारकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में दिल्ली टीम की बल्लेबाजी ऐसी बिखरी कि एक ओवर पहले 131 रन पर ढेर हो गई।

राशिद की घातक गेंदबाजी

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। महज 14 रन पर दो विकेट गिर गए थे और 78 रन पर आधी टीम पवेलियन में बैठी थी। चार खिलाड़ी दहाई के अंक में पहुंचे। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। स्पिनर राशिद खान ने चार ओवरों में सात रन देकर तीन विकेट लिए। दिल्ली की 12वें मैच में पांचवीं हार है और नेट रनरेट में पिछड़कर वह तीसरे स्थान पर आ गई है। हैदराबाद के पांचवें जीत के साथ दस अंक हो गए हैं और उसने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।
धवन-स्टोइनिस सस्ते में आउट

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। संदीप शर्मा ने उन्हें पारी की तीसरी बॉल पर आउट किया। वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी 5 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर आउट हुए।

अय्यर-हेटमायर भी नहीं चले

कप्तान श्रेयस अय्यर और शिमरॉन हेटमायर भी कुछ खास नहीं कर सके। हेटमायर को राशिद खान ने आउट किया। वे 16 रन ही बना सके। इसी ओवर में राशिद ने अजिंक्य रहाणे (26) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर विजय शंकर की बॉल पर केन विलियम्सन को कैच दे बैठे।

कागिसो रबाडा की सबसे महंगी बोलिंग

कागिसो रबाडा (54/0) की पिछले 3 वर्ष में सबसे महंगी गेंदबाजी रही। रोचक बात यह है कि पिछले 25 आईपीएल मैचों में वह लगातार विकेट लेते रहे थे, लेकिन आज उनका यह करिश्माई प्रदर्शन का रेकॉर्ड टूट गया। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिले।

सेंचुरी से चूके साहा

कप्तान के जाने के बाद साहा ने स्कोर को मजबूत स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सम्भाली और तेजी से रन बटोरे। साहा ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पहले 50 रनों की साझेदारी पूरी की। उनकी और पांडे की साझेदारी 100 की ओर अग्रसर हो रही थी, लेकिन तभी 170 के कुल योग पर साहा को एनरिक नॉर्त्जे ने आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। साहा ने 45 गेंदों का सामना कर 12 चौके और दो छक्के लगाए। वॉर्नर-साहा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाए। यह दुबई में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यहां सीजन के 6वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 207 रन का टारगेट दिया था।

ओपनर ऋद्धिमान साहा ने IPL में अपनी 7वीं और कप्तान डेविड वॉर्नर ने रिकॉर्ड 47वीं फिफ्टी लगाई। साहा ने 45 बॉल पर 87 और वॉर्नर ने 34 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। साहा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा मनीष पांडे 44 और केन विलियम्सन 11 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दिल्ली के एनरिच नोर्तजे और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

हैदराबाद ने पावर-प्ले में 77 रन जोड़े

वॉर्नर और साहा ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले के 6 ओवर में 77 रन बनाए। उनके बीच 107 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने वॉर्नर को आउट कर तोड़ा।

वॉर्नर पावर-प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वॉर्नर इस सीजन में पावर-प्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वॉर्नर ने पावर-प्ले में 54 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका