न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई, दिल्ली पुलिस के 'सीक्रेट नोट' से हुआ चौकाने वाला खुलासा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत पर रहस्य और गहरा गया है। सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 9:48:59

सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई, दिल्ली पुलिस के 'सीक्रेट नोट' से हुआ चौकाने वाला खुलासा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत पर रहस्य और गहरा गया है। सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या की गई थी। दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर बीएस जायसवाल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का संकेत दिया है कि दरअसल सुनंदा की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। जैसवाल ने अपनी यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के तत्कालीन ज्वाइंट कमिश्नर (दक्षिण क्षेत्र) को सौंपी थी।

डीसीपी बीएस जायसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि घटनास्थल की जांच करने वाले वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। इसके आधार पर उन्होंने सरोजिनी नगर के एसएचओ को इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया था।

एसडीएम शर्मा के निष्कर्ष के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है। इसमें कहा गया है, ‘मेरी जानकारी में इस मौत की वजह प्वाइजनिंग है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य बता रहे हैं कि यह एल्प्राजोलम प्वाइजनिंग का केस है। शरीर पर मिले चोट के निशान मारपीट की वजह से हैं। सिर्फ चोट संख्या 10 इंजेक्शन की वजह है, जो ताजा है। जबकि चोट संख्या 12 दांत काटने के कारण लगी है।’

बता दें कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के लीला पैलेस होटल के एक कमरे में कांग्रेस सांसद की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। सुनंदा की मौत के चार साल बीत जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस आज भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

sunanda pushkar,suicide,murder,shashi tharoor

एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र

सुनंदा पुष्कर (52) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस मामले में सुनंदा पुष्कर की मौत का कारण जहर देना है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उन्हें एल्प्राजोलाम जहर दिया गया। सुनंदा के शरीर पर मिले सभी जख्म जबरन दिए गए। हालांकि, ये जख्म इंजेक्शन मार्क को छोड़कर मौत का कारण नहीं बन सकते और उनके शरीर पर ये जख्म हाथापाई के दौरान आए।' इस रिपोर्ट में सुनंदा पुष्कर के शरीर पर मिले जख्मों को सिलसिलेवार ब्योरा दिया गया है जिसमें यह भी कहा गया है कि सुनंदा के शरीर पर इंजेक्शन लगाने और दांत से कांटने के निशान मिले। कुछ घाव ऐसे मिले जो उनकी मौत से 12 घंटे पहले से लेकर 4 दिन के दौरान दिए गए।

शरीर पर हाथापाई के निशान

जैसवाल ने अपनी 'सीक्रेट नोट' में आगे कहा है, 'यह कहना मुनासिब होगा कि सुनंदा पुष्कर के शरीर पर हाथापाई के निशान थे। सुनंदा पुष्कर और उनके पति शशि थरूर के निजी सहायक नरायन सिंह के बयान को देखने पर ऐसा लगता है कि सुनंदा के शरीर पर ये चोट के निशान उनके पति शशि थरूर के साथ हुई हाथापाई के दौरान आए होंगे। हालांकि, इस तथ्य की जांच आगे की जाएगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत