न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि में पैसा लगाने वाले इस तारीख से पहले जरुर कर ले ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

अगर आपने PPF, NPS या फिर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 10:44:08

PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि में पैसा लगाने वाले इस तारीख से पहले जरुर कर ले ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

1अप्रैल 2019 से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। अगर आपने PPF, NPS या फिर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। इन सभी स्कीम में सालाना आपको कुछ मिनिमम पैसा इन्वेस्ट करना होता है। अगर कोई निवेशक ऐसा नहीं करता तो खाता बंद हो सकता है।

- नेशनल पेंशन स्‍कीम (NPS)

नेशनल पेंशन स्‍कीम (NPS) में खाता खोलने वालों के लिए भी जरूरी है कि वो एक साल के अंदर कम से कम 1000 रुपये जमा करें। अगर 31 मार्च तक ऐसा नहीं किया तो आपका खाता बंद हो सकता है। उसके बाद 100 रुपये का जुर्माना भरने के बाद ही आपका खाता फिर से चालू होगा।

- सुकन्या समृद्धि योजना

आपने अपनी बेटी के लिए इस स्‍कीम में खाता खोला है तो एक वित्‍त वर्ष में कम से कम आपको 250 रुपये जमा करने होते हैं। अगर आपने 31 मार्च तक यह पैसा जमा नहीं किया तो आपको 50 रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है। 50 रुपये का जुर्माना और न्यूनतम राशि जमा करने के बाद आपका ये खाता फिर से चालू हो जाएगा। सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता आप किसी भी पोस्‍ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्‍ध कराते हैं, वे सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता भी खोलते हैं।

- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

इसी तरह PPF खाते में भी एक फाइनेंशियल ईयर के भीतर कम से कम 500 रुपये जमा करने पड़ते हैं। वित्‍त वर्ष के अंत में यह राशि जमा न होने पर अकाउंट इनएक्टिव हो जाएगा और 50 रुपए जुर्माना देने पर ही फिर से एक्टिव होगा। पीपीएफ अकाउंट में कम से कम 500 रुपए से लेकर अधिकत्म 1.5 लाख रुपए का सालना निवेश किया जा सकता है, जिसे उपभोक्ता 12 किस्तों के रूप में भर सकते हैं। ये डिपाजिट एक साथ अथवा किश्तों में जमा किया जा सकता है। ग्राहक अपने किश्तों की संख्या तथा किश्त की राशि को अपने सुविधानुसार बढ़ा अथवा घटा सकता है। न्यूनतम सालाना राशि जमा न कर पाने पर ग्राहक का खता बंद कर दिया जा सकता है। सरकार द्वारा बनाये गये एक नियम के तहत सालाना किश्तों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल