न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' की मौत, सिक्योरिटी में तैनात रहते थे गनमैन

दुनिया का इकलौता सफेद नर गैंडा 'सूडान' आखिरकार दुनिया को अलविदा कह ही गया। सूडान ने 19 मार्च को केन्या के ओआई पेजेटा अभ्यारण्य में आखिरी सांस ली

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Mar 2018 7:22:18

दुनिया के आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' की मौत, सिक्योरिटी में तैनात रहते थे गनमैन

दुनिया का इकलौता सफेद नर गैंडा 'सूडान' आखिरकार दुनिया को अलविदा कह ही गया। सूडान ने 19 मार्च को केन्या के ओआई पेजेटा अभ्यारण्य में आखिरी सांस ली। बता दें कि इस गैंडे की देखभाल केन्या में वन्यजीवों की रक्षा करने वाली एक संस्था कर रही थी। अभ्यारण्य ने एक बयान जारी कर बताया है कि 45 वर्षीय सूडान की तबीयत खराब होने की वजह से सोमवार को उसे मौत की दवा दे दी गई। बयान में ये भी कहा गया है कि उम्र बढ़ने के कारण उसकी मांसपेशियां और हड्डियां भी कमजोर हो गई थी, जिसके बाद अभ्यारण्य ने उसे दया मृत्यु देना ही ठीक समझा। बता दें कि अब सफेद गैंडे के नाम पर सिर्फ दो मादा गैंडे ही बचे हैं।

बता दें कि 'सुडान' की प्रजाति को बचाने और इसके पैर के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा हो सके, इसके लिए उसकी प्रोफाइल डेटिंग ऐप पर भी बनाई गई थी, जिससे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए 9 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया जा सके।

sudan,white rhino,sudan dies

उल्लेखनीय है कि एक समय अफ्रीका के सहारा उपक्षेत्र में हजारों सफेद गैंडे थे लेकिन लगातार शिकार की वजह से उत्तरी सफेद गैंडों की संख्या में तेजी से कमी आई। बताया जाता है कि शिकारी इन गैडों की सींग को 50,000 डॉलर प्रति किलो से ज्यादा के दाम पर बेचते हैं।

इसी वजह के चलते लगातार शिकार होता रहा और इनकी संख्या में भारी कमी आई, जिससे 1990 तक यह गैंडे सिर्फ 400 ही बचे, जबकि साल 1970 में इनकी संख्या 20,000 से भी अधिक हुआ करती थी।

मांस पेशियों, हड्डियों और त्‍वचा में गहरे घाव से पीडि़त था सूडान

ओआई पेजेटा अभ्‍यारण ने अपने एक बयान में कहा है कि सोमवार को 45 वर्ष के गैंडा सूडान को दया मृत्‍यु दे दी गई। यह फैसला वन्‍य जीव अधिकारियों से सलाह मशविरा के बाद लिया गया। बता दें कि इस गैंडे की देखभाल केन्या में वन्यजीवों की रक्षा करने वाली एक संस्था कर रही थी। दरअसल सूडान उम्र के अंतिम पड़ाव पर वह कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य जटिलताओं से पीडि़त था। वह मांस पेशियों, हड्डियों और त्‍वचा में गहरे घाव से पीडि़त था। उसके दाहिने पैर में गहरे जख्म हो गए थे। बयान में कहा गया है कि सूडान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसने फरवरी के आखिरी दो हफ्ते और मार्च के शुरुआत लेटे-लेटे ही बिता दी।

sudan,white rhino,sudan dies

24 घंटों में और बिगड़ी हालत

बताया जा रहा है कि इकलौते सफेद नर गैंडे सूडान की हालत पिछले 24 घंटे में और ज्यादा बिगड़ गई थी। वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम और ओआई पेजेटा अभ्यारण्य की टीम ने उसे दया मृत्यु देने का फैसला लिया और उसे मौत की दवा पिलाई गई। केन्या से पहले सूडान चेक रिपब्लिक के एक चिड़ियाघर में दो मादा गैंडों के साथ रहता था। अब सफेद गैंडों के नाम पर सिर्फ यही दो मादा गैंडे बचीं हुईं हैं, जिनमें एक नजिन है, जो 27 साल की है और दूसरे काम फेतु है, जो अभी 17 साल की है।

sudan,white rhino,sudan dies

कौन था सूडान?

सूडान दुनिया का आखिरी सफेद नर गैंडा था, जो केन्या के ओआई पेजेटा अभ्यारण्य में रह रहा था। गैंडों की सींग की बढ़ती मांग के बाद दुनिया से गैंडों की प्रजाति धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। लिहाजा सूडान को केन्या के ओआई पेजेटा अभ्यारण्य में खूब ख्याल के साथ रखा जाता था। बताया जाता है कि सूडान को सिक्योरिटी भी दी जाती थी और उसके साथ हमेशा गनमैन भी तैनात रहते थे। सूडान के अलावा बची हुई दो मादा गैंडों को भी सिक्योरिटी के साथ रखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत