न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : रबाडा ने दिलाई दिल्ली को पंजाब पर 'सुपर' जीत, आतिशी पारी के चलते स्टोइनिस बने मैन ऑफ़ द मैच

मैच बेहद रोमांचक रहा और यह रोमांच तब और बढ़ गया जब मैच सुपर ओवर के दौर में पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 8:17:46

IPL 2020 : रबाडा ने दिलाई दिल्ली को पंजाब पर 'सुपर' जीत, आतिशी पारी के चलते स्टोइनिस बने मैन ऑफ़ द मैच

बीती रात आईपीएल 2020 का दूसरा मैच दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक रहा और यह रोमांच तब और बढ़ गया जब मैच सुपर ओवर के दौर में पहुंच गया। सुपर ओवर में रबाड़ा ने अपना जादू दिखाते हुए दिल्ली को जीत दिलाई। पंजाब की टीम के खिलाडी मयंक (89) की बल्लेबाजी ने पंजाब को मजबूती में लाकर खड़ा कर दिया था और दिल्ली हारने की कगार पर थी। लेकिन कहा जाता हैं ना की क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं और यहां भी यही देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (53) के अंतिम ओवरों में खेली ताबड़तोड़ पारी और कागिसो रबाडा के सुपर ओवर में दिखाए कमाल की बदौलत दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब को यहां आईपीएल मुकाबले में हरा दिया। स्टोइनिस की मदद से दिल्ली ने अंतिम ओवर में 30 रन जोड़े जिससे टीम 8 विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। पंजाब की टीम मयंक (89) की पारी की बावजूद 8 विकेट पर 187 रन बना पाई। मैच टाई हो गया और फैसला सुपर ओवर में गया।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,delhi capitals,punjab,stoinis,rabada,super over

दिल्ली की ओर से कागिसो रबाडा सुपर ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर राहुल ने दो रन बनाए लेकिन अगली गेंद पर डीप स्क्वॉयर लेग पर कैच आउट हो गए। तीसरे बल्लेबाज के रूप में आए मैक्सवेल पहली गेंद पर बोल्ड हो गए और दो बल्लेबाजों के आउट होने पर सुपर ओवर समाप्त हो गया। दिल्ली को तीन रन का लक्ष्य मिला जो आईपीएल में सुपर ओवर का सबसे कम लक्ष्य है। दिल्ली की ओर से पंत और अय्यर आए। शमी की पहली गेंद खाली गई जबकि दूसरी गेंद वाइड। अगली गेंद पर पंत ने दो रन के साथ दिल्ली को सुपर जीत दिला दी।

अंतिम ओवर में पंजाब से फिसला मैच

इससे पहले उस समय मैच पंजाब की जीत तय नजर आ रही थी जब उसे अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए। मयंक ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर दो रन आए। तीसरी गेंद पर चौका आते ही स्कोर बराबर हो गया। अब तीन गेंदों पर एक रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर रन नहीं बना और पांचवीं गेंद पर मयंक कैच आउट हो गए। अंतिम गेंद पर एक रन चाहिए था लेकिन शमी कैच आउट हो गए।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,delhi capitals,punjab,stoinis,rabada,super over

स्टोइनिस की आतिशी पारी

इससे पहले स्टोइनिस ने दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। एक समय दिल्ली ने 96 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। तब नहीं लग रहा था दिल्ली 150 से ऊपर रन बना पाएगी लेकिन अंतिम ओवर में स्टोइनिस ने कमाल दिखाया। दिल्ली का स्कोर 19वें ओवर में 7 विकेट पर 127 रन था। अंतिम ओवर में जॉर्डन गेंद लेकर आए। स्टोइनिस ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद वाइड थी। अगली तीन गेंदों पर चौके लगे। पांचवीं गेंद पर फिर छक्का आया। छठी गेंद नोबॉल थी लेकिन दूसरा रन लेते समय स्टोइनिस रनआउट हो गए लेकिन दो रन टीम को मिल गए। अंतिम गेंद पर नोर्त्जे ने तीन रन लिए।

दिल्ली का शीर्ष क्रम नहीं चला

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यह फैसला सही भी साबित हुआ क्योंकि दिल्ली ने 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। शिखर धवन (00) दूसरे ही ओवर में रनआउट हो गए। अन्य ओपनर पृथ्वी शॉ (05) को शमी ने अपने दूसरे ओवर में जार्डन के हाथों कैच करा दिया। इसी तरह वेस्टइंडीज के शिमरोन हेतमायर (07) शमी की ही गेंद पर मयंक के हाथों लपके गए।

श्रेयस-पंत की अहम साझेदारी

कप्तान श्रेयस अय्यर (39) और ऋषभ पंत (31) ने चौथे विकेट पर 73 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। श्रेयस भी शमी का ही शिकार बने। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में तीन छक्के लगाए। पंत का विकेट युवा स्पिनर रवि विश्नोई (1/22) के खाते में गया। पंत ने 29 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। अक्षर पटेल (06) और रविचंद्रन अश्विन (04) भी नहीं चल सके लेकिन स्टोइनिस के इरादे बुलंद थे। उन्होंने 21 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपना अर्द्धशतक 20 गेंदों पर पूरा कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती