न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने 6138.1 करोड़ रुपये में हासिल किए बीसीसीआई के मीडिया अधिकार

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अगले 5 सालों के लिए बीसीसीआई के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 10:55:04

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने 6138.1 करोड़ रुपये में हासिल किए बीसीसीआई के मीडिया अधिकार

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अगले 5 सालों के लिए बीसीसीआई के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। ई-नीलामी के जरिए आज तीसरे दिन स्टार ने रेकॉर्ड 6138.1 करोड़ रुपये (लगभग 94 करोड़ 40 लाख डॉलर) की बड़ी बोली लगाकर बोर्ड के मीडिया अधिकारों पर अपना कब्जा जमा लिया। स्टार स्पोर्ट्स ने इसे हासिल करने लिए ई-नीलामी के तीसरे दिन दिग्गज प्रसारण कंपनियों सोनी और जियो को पछाड़ा है।

अब भारतीय घरेलू क्रिकेट अधिकारों के साथ स्टार का विश्व में क्रिकेट प्रसारण में एक तरह से एकाधिकार बन गया है। उसने आईपीएल के अधिकार रेकॉर्ड 16,347 करोड़ रूपये में खरीदे थे। इसके अलावा उसके पास आईसीसी के सभी टूर्नमेंटों (महिला और पुरुष वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टी20) के भी अधिकार हैं। स्टार के पास अब वैश्विक समग्र अधिकार में भारत और शेष विश्व के प्रसारण के अलावा डिजिटल अधिकार भी शामिल हैं। इस रेस में स्टार के अलावा सोनी और रिलायंस समूह की कंपनी जियो भी शामिल थी।

इन तीनों के बीच प्रसारण अधिकार के लिए मची होड़ में बीसीसीआई का फायदा हुआ, जिसे फिर से लगभग 1 अरब डॉलर का करार मिला। यह बोली प्रक्रिया 3 दिन तक चली। पहले दिन यहां 4442 करोड़ रुपये पर रुकी, जबकि गुरुवार को यह 6000 करोड़ रुपये की संख्या को पार कर गई। इससे अब भारत की अगले पांच साल (2018-2023) में होने वाली घरेलू द्विपक्षीय सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स इंडिया करेगा।

बता दें पिछली बार 2012 में स्टार टीवी ने 3851 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अधिकार हासिल किए थे। इन 5 सालों में टीम इंडिया तीनों प्रारूपों में 102 मैच खेलेगी। गुरुवार को नीलामी पर नजर रख रहे बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, 'यह भारतीय क्रिकेट की ताकत है। यह किसी भी प्रकार की नकारात्मकता, प्रशासनिक गड़बड़ और इससे भी बड़े विवादों का सामना कर सकता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन