न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर के डिप्टी मेयर की विवादित हरकत, नाम के आगे लगाया 'मुजाहिद', अपने समर्थकों को भी ऐसा करने को कहा

बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' पर निशाना साधते हुए श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर शेख इमरान ने अपने नाम के आगे मुजाहिद जोड़ लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Apr 2019 12:56:03

श्रीनगर के डिप्टी मेयर की विवादित हरकत, नाम के आगे लगाया 'मुजाहिद', अपने समर्थकों को भी ऐसा करने को कहा

बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' पर निशाना साधते हुए श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर शेख इमरान ने अपने नाम के आगे मुजाहिद जोड़ लिया है। साथ उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे मुजाहिद लगा लें। सोशल मीडिया पर इमरान की इस हरकत की काफी निंदा हो रही है। इसके बाद भी वे अड़े हुए हैं। उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘मुजाहिद' शब्द का मतलब जिहाद (पवित्र लड़ाई) में शामिल होने वाले से है और वह बुराई के खिलाफ हमला करने और सच्चाई की वकालत करने वाला रक्षक है। सभी मुसलमानों को ‘मुजाहिद' होना चाहिए और इस शब्द का इस्तेमाल करने में कोई नुकसान नहीं है। जिहाद दुश्मन के खिलाफ एक आध्यात्मिक लड़ाई है। मीडिया के कुछ वर्गों ने हमारे धर्म की गलत व्याख्या की है। इमरान ने कहा कि आज सब अपने नाम के आगे चौकीदार लिखे हुए हैं। मैं कश्मीर के हवाले से इतना ही कहूंगा कि मैं आज से अपने नाम के आगे मुजाहिद लिख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुजाहिद का मतलब है जो बुराइयों के खिलाफ आध्यात्मिक लड़ाई लड़े। इस्लाम एक शांति का मजहब है, लेकिन इसमें उन लोगों से जंग की बात भी है जो इस्लाम को नुकसान पहुंचाए। साथ ही उन्होंने लोगों से चुनाव बहिष्कार के आह्वान को नकारने हुए मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर पैदा हुए पाकिस्तान समेत बहुत से इस्लामिक मुल्कों में वोट डाले जाते हैं। हमें कश्मीर में भी वोट के हक का इस्तेमाल करना चाहिए।

कांग्रेस के सहयोग से श्रीनगर नगर निगम में डिप्टी मेयर बनने वाले शेख मुहम्मद इमरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के भी करीबी हैं। इमरान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपने नाम के आगे मुजाहिद जोड़ लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कश्मीरी युवकों से कहा कि वह चौकीदार का जवाब मुजाहिद से दें। सभी अपने नाम के आगे मुजाहिद लिखें। उन्होंने कहा कि मुजाहिद का मतलब धर्मयोद्धा होता है, जो इस्लाम के दुश्मनों से लड़े।

डिप्टी मेयर द्वारा मुजाहिद शब्द के इस्तेमाल के लिए लोगों को उकसाने पर स्थानीय हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। इसे उनकी सांप्रदायिक मानसिकता का प्रतीक बताया जा रहा है।

इमरान के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार बिलाल ने कहा कि यह सांप्रदायिक आधार पर इन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर उन्हें भाजपा की सांप्रदायिक सियासत पसंद नहीं है तो वह क्यों मुस्लिमों की सांप्रदायिक भावना को भड़का रहे हैं।

श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर शेख इमरान इससे पहले भी अपनी हरकतों और बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। कांग्रेस की मदद से डिप्टी मेयर का एक वीडियो इसी साल वायरल हुआ था, जिसमें वे पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध की बात कह रहे हैं। इमरान ये कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि पाकिस्तान की फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई से उसके संबंधों में कितनी गहराई है।

कथित वीडियो में श्रीनगर के डिप्टी मेयर शेख इमरान ये कहते हुए सुनाई देते हैं कि किस तरह से वह अपने राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगा देते थे। जो वीडियो सामने आया है उसमें शेख इमरान जो खुलासा कर रहा है उससे उनके नापाक इरादों को पता चलता है। इस वीडियो में इमरान श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू और सांसद सज्जाद लोन को रास्ते से हटाने की बात करते सुने गए थे। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं है।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में जम्मू कश्मीर के ज्यादातर बड़े नेता विवादित बयान दे रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात कह रहे हैं। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया है। इस बात पर जम्मू-कश्मीर के सारे बड़े नेता आपत्ति जता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत