न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: सेना के जवान का अपहरण, रक्षा मंत्रालय ने कहा - खबर गलत है

शुक्रवार शाम मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से सेना के एक जवान के अपहरण की खबर सामने आई थी लेकिन अब इस खबर को गलत बताते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह खबर गलत है और जवान सुरक्षित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 10:33:31

जम्मू कश्मीर: सेना के जवान का अपहरण, रक्षा मंत्रालय ने कहा - खबर गलत है

शुक्रवार शाम मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से सेना के एक जवान के अपहरण की खबर सामने आई थी लेकिन अब इस खबर को गलत बताते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह खबर गलत है और जवान सुरक्षित है।

बता दें कि आतंकियों द्वारा जैकलाई (जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री) के जवान मोहम्मद यासीन का बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के काजीपोरा गांव से रात में अपहरण होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार आतंकी उसके घर पर पहुंचे और उसे उठा ले गए। परिवार के लोगों ने आतंकियों का विरोध किया, लेकिन वे नहीं रुके।

इसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। काजीपोरा, चाडूरा तथा साथ लगे पुलवामा जिले के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार यासीन 26 फरवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद ऐसे समय में जवान के अपहरण की खबर तब आई, जब घाटी में तनाव अपने चरम पर है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती की गई है। आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आ रही है और सेना ने मिशन ऑल आउट को लेकर काफी हद तक कामयाबी भी हासिल कर ली है। सेना के हौसलों से घबराए आतंकी कायराना हरकत कर रहे हैं।

बता दे, यह पहला मौका नहीं है जब छुट्टी पर घर आया सेना का जवान अगवा कर लिया गया हो। इससे पहले आतंकवादियों ने सेना के जवान औरंगजेब को घर से अगवा कर लिया था। औरंगजेब भी छुट्टियां बिताने अपने घर आए हुए थे। बाद में आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। साल 2017 में भी सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का अपहरण हो गया था और हत्या कर दी गई थी। लेफ्टिनेंट भी छुट्टियां बिताने घर आए हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत

अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई

क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात

‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म

Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन

रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी