न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : सृजन घोटाले के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस प्रशासन पर आरोप

बिहार के चर्चित सृजन घोटाला मामले में गिरफ्तार भागलपुर कल्याण विभाग में कार्यरत एक आरोपी की रविवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Aug 2017 12:39:01

बिहार : सृजन घोटाले के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस प्रशासन पर आरोप

बिहार के चर्चित सृजन घोटाला मामले में गिरफ्तार भागलपुर कल्याण विभाग में कार्यरत एक आरोपी की रविवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत के लिए परिजन और विपक्ष सरकार और पुलिस पर कोताही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सृजन घोटाले में शामिल होने के आरोप में 13 अगस्त को गिरफ्तार भागलपुर जिला कल्याण विभाग से निलंबित नाजिर महेश मंडल की तबियत रविवार की रात भागलपुर जेल में बिगड़ गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन महेश को एक स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि मंडल की किडनी खराब थी और उसे डायबिटीज की शिकायत थी। मंडल के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने जानबूझकर उनका इलाज सही समय पर नहीं कराया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मंडल इस मामले में कई लोगांे का राज खोल सकते थे।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर के सबौर स्थित स्वयंसेवी संस्था सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक खाते में सरकारी योजनाओं के पैसे रखे जाते थे, जिसका उपयोग संस्था द्वारा अपने व्यक्तिगत कार्यो में किया जाता है। पुलिस का दावा है कि यह गोरखधंधा वर्ष 2009 से चल रहा था।

मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की अनुशंसा की है। फिलहाल इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। इस मामले में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के घोटाले का आरोप है। अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इधर, महेश मंडल की मौत के बाद राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "सृजन महाघोटाले में पहली मौत। 13 गिरफ्तार, उनमें से एक की मौत। मरने वाले भागलपुर में नीतीश की पार्टी के एक बहुत अमीर नेता के पिता थे।"

इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसे व्यापमं से भी बड़ा घोटाला बताते हुए ट्वीट किया, "सृजन घोटाले में गिरफ्तार जद (यू) नेता के पिता व आरोपी नाजिर महेश मंडल की देर रात जेल में विषम परिस्थितियों मे मौत। व्यापमं से भी व्यापक है सृजन।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत