न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका : सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बुर्के पर लगाया बैन

एक प्रेस रिलीज जारी कर श्रीलंकाई सरकार ने कहा है कि सोमवार से मुंह को किसी भी तरह के कपड़े से ढकना पूरी तरह प्रतिबंधित है तांकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 8:54:47

श्रीलंका : सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बुर्के पर लगाया बैन

श्रीलंका के कोलंबो समेत देश के कई जगहों पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद अब वहां की सरकार ने सख्‍त रुख अपनाया है। एक प्रेस रिलीज जारी कर श्रीलंकाई सरकार ने कहा है कि सोमवार से मुंह को किसी भी तरह के कपड़े से ढकना पूरी तरह प्रतिबंधित है तांकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार आत्‍मघाती बम धमाकों की जिम्‍मेदारी आईएस ने ली थी, जिसके बाद वहां की सरकार ने यह आदेश दिया है।

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने लिखा, 'ऐसे कपड़े पहनना जो चेहरे को पूरी तरह से ढकते हो, सोमवार से उनपर प्रतिबंध है।' सरकार ने यह कदम तब उठाया है जब वहां के सांसदों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुरके पर बैन लगाने के लिए एक प्राइवेट मेंबर मोशन पेश किया। जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

वहां के All Ceylon Jamiyyathul Ulama (ACJU) नाम के मौलवियों के संगठन ने भी एक आदेश जारी करके महिलाओं को बुर्का या चेहरे ढकने वाले कपड़ों का इस्‍तेमाल न करने की बात कही थी। ऐसा इसलिए कहा गया था ताकि राष्‍ट्रीय सुरक्षा में किसी तरह की बाधा न आए। ऐसा माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री इसपर हामी नहीं भरेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह 'अंडर इमरजेंसी कानून' के तहत लगाया गया बैन है जो स्थायी नहीं है। इससे पहले वायुनिया शहर में सेना और पुलिस के एक विशेष संयुक्त अभियान के दौरान 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। एक खुफिया सूचना के आधार पर मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया और करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इस बीच, एनटीजी द्वारा प्रबंधित एक स्कूल के बारे में सूचना मिलने के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गैले के डमगेदरा इलाके में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि 21 अप्रैल को ईसाई समुदाय के पर्व ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के अलग-अलग इलाकों में चर्चों को निशाना बनाया गया। कुल आठ बम धमाके हुए। इनमें 253 लोगों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है। बम धमाकों के बाद श्रीलंका में बड़े पैमाने पर अंतिम संस्कार हो रहे हैं और हर जगह की निरीक्षण किया जा रहा है।

ईस्टर पर बम हमला करने वाले समूह से जुड़े आतंकवादियों ने शुक्रवार को पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में गोलीबारी की और खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं सहित 15 लोग मारे गए। घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ। इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने अपनी प्रचार समाचार एजेंसी ‘अमाक’ के माध्यम से रविवार सुबह एक बयान जारी कर दावा किया कि मुठभेड़ के दौरान खुद को उड़ाने वाले तीन आतंकवादी उसके सदस्य थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत