न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: तबाही मचाने से पहले नाश्ते के लिए लाइन में लगा था हमलावर, खाना लेते ही दबा दिया बटन

श्रीलंका में 8 सिलसिलेवार बम धमाकों में से एक को अंजाम देने वाला आत्मघाती हमलावर ब्लास्ट करने से कुछ वक्त पहले तक नाश्ते के लिए होटल की कैंटीन में लाइन में लगा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 12:33:58

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: तबाही मचाने से पहले नाश्ते के लिए लाइन में लगा था हमलावर, खाना लेते ही दबा दिया बटन

श्रीलंका में 8 सिलसिलेवार बम धमाकों में से एक को अंजाम देने वाला आत्मघाती हमलावर ब्लास्ट करने से कुछ वक्त पहले तक नाश्ते के लिए होटल की कैंटीन में लाइन में लगा था। श्रीलंकाई होटल के एक प्रबंधक ने कहा कि हमलावर बीती रात ही होटल में मोहम्मद आजम मोहम्मद के नाम से ठहरने आया था। होटल के मैनेजर ने बताया कि वह आतंकी खचाखच भरे रेस्तरां में ईस्टर की सुबह नाश्ते के लिए लाइन में सबसे आगे आकर खड़ा हो गया और फिर बम ब्लास्ट कर दिया। नाम न जाहिर करने की शर्त पर प्रबंधक ने एएफपी से कहा, “वहां काफी अव्यवस्था थी”। इस हमले में होटल का एक कर्मचारी भी मारा गया, जो लोगों को ब्रेकफस्ट परोसने के काम में लगा था। इस होटल में वीकेंड के मौके पर आमतौर पर भारी भीड़ रहती है। मैनेजर ने बताया, 'उसने हाथ में प्लेट पकड़ रखी थी और जब उसे खाना परोसा जाने वाला था, तभी उसने इस विनाशकारी हमले को अंजाम दिया। मैनेजर ने बताया, 'उस वक्त सुबह के साढ़े आठ बज रहे थे और वयस्तता थी। वहां काफी परिवार थे। वह (हमलावर) कतार में सबसे आगे आया और वहां विस्फोट कर दिया।' उन्होंने कहा, 'हमारे प्रबंधकों में से एक, जो उस वक्त अतिथियों का स्वागत कर रहे थे, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।' हमलावर की भी मौत हो गई। पुलिस उसके शव को मौके से ले गई।

sri lanka bomber,serial bomb blast in srilanka,blast in srilanka

होटल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था और वह एक फर्जी पते पर होटल में ठहरा था। उसने बताया था कि वह कारोबार के सिलसिले में शहर में है। होटल सिनामो ग्रैंड में जिस वक्त बम ब्लास्ट हुआ, उसी समय दो अन्य होटलों शंगरी-ला और किग्सबरी में भी धमाके हुए थे। इसके अलावा तीन चर्चों में भी ब्लास्ट से अफरातफरी मच गई। कुल 8 धमाकों में अब तक 215 लोगों के मारे जाने की खबर है। श्रीलंका की ऐतिहासिक सेंट एंथनी चर्च में हुआ विस्फोट इतना ताकतवर था कि उसकी छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। इन धमाकों में 3 भारतीयों समेत 35 विदेशी नागरिकों की भी मौत की खबर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत