न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का दावा - केजरीवाल को 6 करोड़ देकर पिता ने खरीदा पश्चिमी दिल्ली का टिकट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले पश्चिमी दिल्‍ली से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्‍मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने सनसनीखेज खुलासा किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 5:08:15

AAP उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे का दावा - केजरीवाल को 6 करोड़ देकर पिता ने खरीदा पश्चिमी दिल्ली का टिकट

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले पश्चिमी दिल्‍ली से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्‍मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उदय जाखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता ने टिकट पाने के लिए केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिए थे। पश्चिम दिल्ली समेत दिल्ली के सभी 7 संसदीय सीटों पर आम चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को मतदान कराया जाना है। पश्चिम दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर जाखड़ के बेटे ने उदय जाखड़ ने एक पीसी में दावा किया कि उनके पिता ने करीब 3 महीने ही राजनीति में कदम रखा था। टिकट के लिए उन्होने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ दिए।

उदय ने कहा, 'ये बात मेरे पिता ने खुद मुझे बताई थी, जिसके लिए मैंने मना भी किया था। एक नागरिक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है कि सच्चाई दुनिया के सामने आए। मेरे पिता कभी कभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं रहे और ना ही अन्ना हजारे आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया था। जनवरी में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।'

उदय ने आगे बताया, 'पिता ने मुझे बताया कि उन्हें आप से टिकट मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपये सीधे अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को दिए हैं। किसी भी गैर राजनिति वाले शख्स को टिकट देना अपने आप में आश्चर्यजनक है। मैंने पिता से पढ़ाई के लिए पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। मेरे पिता ने पूर्व कांग्रेस नेता और 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को जमानत दिलवाने की भी कोशिश की थी जिसके लिए वह मोटी रकम देने को तैयार थे।'

बता दे, आपको बता दें कि दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई यानि रविवार को वोट डाले जाएंगे। बलबीर जाखड़ के सामने पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर महाबल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा को फिर से मैदान में उतारा है।

बेटे के इस आरोप पर बलबीर सिंह जाखड़ ने कहा, 'मैं इन आरोपों की निंदा करता हूं। मेरी उम्मीदवारी को लेकर मैंने अपने बेटे से कभी भी कोई चर्चा नहीं की। मैं उससे बहुत ही कम बात करता हूं। वह अपने जन्म के समय से अपने मां के घर पर रहता है और मैंने 2009 में अपनी पत्नी को तलाक दिया। वह केवल 6-7 महीने ही मेरे साथ रही। तलाक के बाद उसकी कस्टडी मेरी पत्नी को दी गई थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
JDU को बड़ा झटका: केसी त्यागी ने छोड़ी पार्टी, नीतीश की राज्यसभा जीत के अगले दिन फैसला
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन