न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 अक्तूबर से लोकपाल के लिए भूख हड़ताल करेंगे अन्ना हजारे

नाराज किसान अब अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 8:17:06

2 अक्तूबर से लोकपाल के लिए भूख हड़ताल करेंगे अन्ना हजारे

लोकपाल आंदोलन का चेहरा रहे हजारे ने 2011 में 12 दिन तक भूख हड़ताल की थी। उनके अनशन को समूचे देश में व्यापक जन-समर्थन मिला था। इसके चलते संप्रग सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में लोकपाल के लिए सर्च कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति पर केंद्र के जवाब पर असंतोष जताया था। छह माह में किसानों की मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज किसान अब अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे। आंदोलन की तैयारी को लेकर जय जवान जय किसान मोर्चा ने 18 अगस्त को महापंचायत बुलाई है।

महापंचायत में एनसीआर के अलग अलग क्षेत्रों के किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। हजारे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि में दो अक्तूबर, महात्मा गांधी की जयंती से भूख हड़ताल करूंगा।
जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक सुनील फौजी ने कहा कि किसानों की जमीनों व फसलों के उचित मूल्य, रोजगार समेत लोकपाल कानून लागू किए जाने एवं संविधान के अनुरूप चुनाव सुधार, पुलिस सुधार किए जाने को लेकर 23 मार्च को अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन शुरू हुआ था।

जिसमें किसानों ने भी सात दिनों तक अनशन में शामिल होकर मांगों को पूरा कराने की बात की थी। किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए छह माह का समय दिया था। लेकिन छह माह बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्हीं मांगों को लेकर 2 अक्तूबर से फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

किसानों को नए अधिग्रहण कानून का लाभ देने, किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा का भुगतान करने, आबादी के मामलों का निस्तारण कराने, रोजगार दिलाने, गांवों का विकास कराने की मांग की जाती रही है।

आंदोलन को लेकर 18 अगस्त को महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बागपत, सोनीपत, दिल्ली के विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस मौके पर सूबेदार बलवीर सिंह, रविंद्र लड़पुरा, श्यामी नंबरदार, आरडी शर्मा, जय किशन नागरर, गजेंद्रर फौजी, सत्यप्रकाश, चंद्रपाल, नरेंद्र भाटी समेत किसान नेता मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद