न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के पराक्रम से 48 घंटों में हुई पायलट अभिनंदन की भारत वापसी : स्मृति ईरानी

संघ (आरएसएस) को आज इस बात पर गर्व हो सकता है कि भारत का सपूत (आरएसएस के) स्वयंसेवक के पराक्रम के चलते 48 घंटे के अंदर ही भारत लौट रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 8:33:43

PM मोदी के पराक्रम से 48 घंटों में हुई पायलट अभिनंदन की भारत वापसी : स्मृति ईरानी

गिरफ्तारी के दो दिन के अंदर ही भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) की पाकिस्तान से वापसी के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पराक्रम को श्रेय दिया। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'संघ (आरएसएस) को आज इस बात पर गर्व हो सकता है कि भारत का सपूत (आरएसएस के) स्वयंसेवक के पराक्रम के चलते 48 घंटे के अंदर ही भारत लौट रहा है।'

पीएम मोदी (PM Modi) भाजपा में आने से पहले संघ के प्रचारक थे। ईरानी भाजपा नेता सुधांशु मित्तल द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'आरएसएस: बिल्डिंग इंडिया थ्रू सेवा' जारी किये जाने के मौके पर बोल रही थीं। इस अवसर पर आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राष्ट्र अभिनंदन के साथ है जिन्हें बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय एवं पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के बीच संघर्ष के दौरान पकड़ लिया था। होसबोले ने कहा कि लोग वर्तमान माहौल के कारण राष्ट्रभक्ति में उछाल महसूस कर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने आरएसएस की महिला शाखा के कामकाज के बारे में भी बताया। मित्तल ने कहा कि उनकी पुस्तक आरएसएस और उसके कार्यों के बारे में तथ्यों को सामने रखती है और मिथकों का भंडाफोड़ करती है। मालूम हो कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान शुक्रवार को भारत लौट आए हैं। पाकिस्तान ने बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन वर्द्धमान को भारत को सौंपा। फिलहाल अभिनंदन को दिल्ली लाया गया है, जहां उनका मेडिकल चेकअप होगा और शनिवार को वो अपने परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने संसद में कहा था कि शुक्रवार को अभिनंदन वर्द्धमान को भारत को सौंप दिया जाएगा।

बीते 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में तकरीबन 350 आतंकियों की मौत हो गई थी। उसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से भारत की वायुसीमा का उल्लंघन किया गया और इस दौरान हुए हवाई संघर्ष में पाकिस्तान का एक एफ-16 विमान गिरा दिया गया एवं भारत का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस संघर्ष के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का पैराशूट सीमा पार बढ़ गया और उन्हें 27 फरवरी को पाकिस्तान ने पकड़ लिया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी संसद में कहा था कि वह शांति के संदेश के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत