न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्‍मृति ईरानी की बेटी का मजाक उड़ाना भारी पड़ा क्‍लासमेट को, मंत्री ने यूं सिखाया सबक

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाये जाने और उसे अपमानित किए जाने के बाद इंस्‍टाग्राम पर दादागीरी को लेकर बेहद दमदार पोस्‍ट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 9:13:02

स्‍मृति ईरानी की बेटी का मजाक उड़ाना भारी पड़ा क्‍लासमेट को, मंत्री ने यूं सिखाया सबक

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाये जाने और उसे अपमानित किए जाने के बाद इंस्‍टाग्राम पर दादागीरी को लेकर बेहद दमदार पोस्‍ट किया है। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्‍होंने बताया कि हाल ही में उनकी बेटी को स्‍कूल में किस तरह बुली (Bully) होना पड़ा। इंस्‍टाग्राम पर बेटी जोइश ईरानी (Zoish Irani) की तस्‍वीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने बताया कि जिस फोटो को उन्‍होंने एक दिन पहले हटा लिया था उसे वो फिर से क्‍यों शेयर कर रही हैं।

स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने लिखा है, "मैंने कल अपनी बेटी की एक सेल्‍फी को डिलीट कर दिया था क्‍योंकि एक बेवकूफ उसे क्‍लास में बुली करता है। ए। झा उसके लुक्‍स का मजाक बनाता है और क्‍लास के अपने दोस्‍त से कहता है कि वो भी उसे मां के इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की गई फोटो के लिए शर्मिंदा करें।"

हालांकि बाद में उन्‍हें एहसास हुआ कि इस तरह पोस्‍ट डिलीट करने से गलत आदमी को और ताकत मिलेगी। उस तस्‍वीर को फिर से पोस्‍ट करते हुए स्‍मृति ने लिखा है, "मुझे एहसास हुआ कि मेरी इस हरकत से बुली को सपोर्ट मिला है।"

अपनी बेटी के साथ खड़े होते हुए स्‍मृति ने उस क्‍लासमेट के लिए लिखा है, "मेरी बेटी सफल खिलाड़ी है, लिम्‍का बुक्‍स में उसका नाम है, कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट है और विश्‍व चैम्पियनशिप में उसे दो बार कांस्‍य पदक मिल चुका है। वह बहुत ही प्‍यारी बेटी है और हां बहुत सुंदर भी।"

अपनी पोस्‍ट को समाप्‍त करते हुए उन्‍होंने लिखा है, "तुम जितना चाहो परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है।"

स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) ने जैसे ही पोस्‍ट शेयर किया उसके आधे घंटे के भीतर ही उसे 14 हजार लाइक्‍स मिल गए। कई लोगों ने पोस्‍ट के समर्थन में कमेंट भी किए।

आपको बता दें कि कपड़ा और महिला व बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) अक्‍सर इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत