न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब TV के जरिए हैकर्स चुरा रहे है आपका पर्सनल डाटा, जाने और बचें

स्मार्टफोन हैक (Smartphone Hack) करना अब एक आम बात हो गई है, हैकर्स (Hackers) अब आपके Smart TV भी हैक (Smart TV Hacking) कर रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 3:35:44

अब TV के जरिए हैकर्स चुरा रहे है आपका पर्सनल डाटा, जाने और बचें

स्मार्टफोन हैक (Smartphone Hack) करना अब एक आम बात हो गई है, हैकर्स (Hackers) अब आपके Smart TV भी हैक (Smart TV Hacking) कर रहे है। चूंकि स्मार्ट टीवी (Smart TV) मोटे तौर पर उसी तरह के सॉफ्टवेयर पर काम करता है जैसा आपके स्मार्टफोन में होता है। Smart TV के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत होती है। इसलिए Smart TV हैकिंग अब आसान हो रही है और हैकर्स इसे निशाना बना रहे हैं।

हैकर्स सुन सकते है आपकी पर्सनल बातें

अब मार्केट में कुछ ऐसे स्मार्ट टीवी मिलेंगे जिनमें इन बिल्ट माइक्रोफोन होते हैं। माइक्रोफोन देने का मकसद इसे वॉयस कमांड के जरिए चलाना है। फिलहाल ऐसे टीवी ट्रेंड में हैं जहां रिमोट से वॉयस कमांड्स दे सकते हैं।

कुछ Smart TV ऐसे भी हैं जिनमें Always On वॉयस कमांड का सिस्टम है। ऐसे में हैकर्स के लिए ये कतई मुश्किल काम नहीं है कि वो आपके बेडरूम में लगे TV के जरिए आपकी बातचीत सुन रहे हैं। स्मार्ट टीवी में कई ऐप्स होते हैं, स्मार्ट टीवी के लिए डेडिकेटेड ऐप स्टोर होते हैं जहां से यूजर्स अलग अलग ऐप डाउनलोड करते हैं।

हैकर्स देख सकते है आपकी पर्सनल तस्वीरें

मार्केट में ऐसे Smart TV भी हैं जिनमें कैमरा भी होता है। अब आप इस बात का खुद अंदाजा लगा लें कि कोई हैकर आपकी स्मार्ट टीवी हैक करके कैमरा और माइक्रोफोन को कंट्रोल कर ले। बेडरूम में आपके सामने टीवी है और आपको ये खबर भी नहीं है कि कौन आपको देख रहा है और आपकी बातें सुन रहा है। भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ही ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां स्मार्ट टीवी को हैक करके एक कपल का वीडियो वायरल कर दिया गया और दूसरे मामले में ब्लैकमेलिंग भी की गई।

आए दिन आप ये खबर सुनते हैं कि गूगल प्ले स्टोर में मैलवेयर वाले ऐप पाए गए जिससे यूजर्स के मोबाइल फोन हैक हो गए। इसी तरह Smart TV के लिए दिए गए ऐप स्टोर में भी मैलवेयर वाले इंस्टॉल किए जा सकते हैं और यूजर्स इनके झांसे में आसानी से आ सकते हैं।

यह तो हम सभी जानते है कि हर प्रॉब्लम का सल्यूशन जरुर होता है, इसी तरह इसका भी है। आज हम आपकों कुछ ऐसे तरीकें बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने Smart TV को हैकर्स से बचा सकते है ...

फॉलो करें ये स्टेप्स

- अगर आपके Smart TV में इनबिल्ट कैमरा है तो इसे सेटिंग्स से डिसेबल कर लें या कैमरे के ऊपर ब्लैक टेप लगा कर उसे ढंक कर रखें।

- सेटिंग्स में जा कर माइक्रोफोन की ऑलवेज ऑन ऑप्शन को ऑफ कर दें।

- कंपनी द्वारा दिए गए अपडेट को इग्नोर न करें और समय पर अपडेट करते रहें।

- अपने Smart TV में गौरजरूरी ऐप्स इंस्टॉल न करें, खास कर जिनके बारे में आपको पता नहीं है।

- सैमसंग के Smart TV के सिस्टम सेटिंग्स के Accessibility सेक्शन में जा कर Smart Security को ऑन कर लें।

- थर्ड पार्टी रिमोट ऐप यूज न करें, कंपनी की तरफ से दिया गया रिमोट ही यूज करें।

- स्मार्ट टीवी को किसी ओपन वाईफाई से कनेक्ट न करें। सिक्योर कनेक्शन का ही यूज करें।

- अगर आपका काम ट्रेडिशनल टीवी से चल रहा है और आप इससे खुश हैं, तो स्मार्ट टीवी को Avoid कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका