न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाली हो सकती है अकाउंट से आपकी मेहनत की कमाई, इन तरीकों की मदद से बचे ऑनलाइन ठगी से

जैसे-जैसे समय में बदलाव आ रहा है उसी तरह नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। टेक्नोलॉजी का विकसित होना वैसे तो हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है लेकिन साथ की साथ कुछ नुकसान भी हो रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 9:29:21

खाली हो सकती है अकाउंट से आपकी मेहनत की कमाई, इन तरीकों की मदद से बचे ऑनलाइन ठगी से

जैसे-जैसे समय में बदलाव आ रहा है उसी तरह नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। टेक्नोलॉजी का विकसित होना वैसे तो हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है लेकिन साथ की साथ कुछ नुकसान भी हो रहे है। टेक्नोलॉजी की मदद से ही बीते कुछ दिनों में ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के मामले काफी बढ़ गए हैं। ठगी करने का आजकल सबसे आसान तरीका बन चुका है मोबाइल पर मैसेज द्वारा लिंक भेजकर यूजर को उसपर क्लिक करने का लालच देना। आपका उस लिंक पर क्लिक करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए खुद को ऐसी ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) से बचाए रखने के लिए हर वक्त अलर्ट रहना काफी जरूरी है। अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसे लुभावने मैसेज या लिंक आते हैं, तो उसे क्लिक करने से पहले दो बार सोच लें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आये है जिनकी मदद से आप ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) से बच सकते है, तो आइये जानते है उनके बारे में...

- आप भी अगर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ध्‍यान दें हमेशा विश्‍वसनीय साइट का ही इस्‍तेमाल करें। इसके साथ ही उस साइट के लिए पहले पूरी तरह से जांच कर लें कि यहां पर आपकी दी गई कोई भी इन्‍फॉर्मेशन पूरी तरह से सिक्‍योर रहेगी की नहीं।

- अगर आपको कभी ऐसा लग रहा है कि आपकी ई-मेल पर आपसे कॉन्‍टैक्‍ट करने वाला शक्श जरा भी संदिग्‍ध है तो उसको ब्‍लॉक करने में जरा भी देरी न करे।

bank fraud,how to be safe from bank frauds,protect from fraud,tips for protecting from fraud,fraud prevention,prevention from fraud,online fraud

- अपने बैंक डिटेल को किसी के साथ, कभी भी शेयर मत करिए। ध्‍यान रखिए कि आपका बैंक कभी भी आपसे ई-मेल पर आपका पिन कोड, अकाउंट नंबर या पासवर्ड नहीं पूछेगा।

- अपने कम्‍प्‍यूटर, फोन और टैबलेट को प्रोटेक्‍ट करने के लिए हमेशा अच्‍छे एंटी वायरस या एंटी मालवेयर सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल करिए। इसके साथ ही अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स को रोजाना चेक करते रहिए।

- अपने ऑफिस या पब्‍लिक कम्‍प्‍यूटर से कभी भी अपने बैंक अकाउंट को हैंडल मत करिए। फिर भी ऐसा करना अगर कभी आपकी मजबूरी बनती है तो ध्‍यान दीजिए कि काम खत्‍म होते ही उसके हर पेज को याद से लॉग आउट कर दें।

- बेहतर होगा कि आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को कम से कम साल में एक बार जरूर चेक करा लें। ताकि आप मालूम हो सके कि कोई आपके नाम से लोन वगैरह लेकर फ्रॉड तो नहीं कर रहा।

bank fraud,how to be safe from bank frauds,protect from fraud,tips for protecting from fraud,fraud prevention,prevention from fraud,online fraud

- अपनी चेकबुक को हमेशा अपने साथ लेकर मत घूमिए, जब तक की इसकी आपको बहुत ज्‍यादा जरूरत न हो।

- अपने अलग-अलग ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए एक सा पासवर्ड मत रखिए। अपने ई-मेल, बैंक लॉग-इन और सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्‍तेमाल करें। हां, ऐसा करने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन ये आपके लिए सेफ होगा।

- अपने ATM पिन कोड को दिमाग में ही अच्‍छी तरह से याद कर लें। इसे कहीं भी लिखें नहीं, खासकर अपने कार्ड पर।

- ऑनलाइन या शेयर ड्राइव पर अपनी इन्‍फॉर्मेशन को स्‍टोर करने से पहले जाने लें कि ये ऑटोमैटिकली डिवाइस की मैमोरी में सेव हो जाती है। कभी भी अपनी फाइनेंशियल डिटेल को इस तरीके से स्‍टोर नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत