न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर बैठे बनवा सकते हैं कलर्ड Voter ID Card, चुनाव आयोग ने शुरू की यह सेवा, जाने पूरा प्रोसेस

आम चुनावों से पहले ही समस्त चुनावी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। अगले महीने से मतदाता सूची के संशोधन का काम शुरू हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 8:31:15

अब घर बैठे बनवा सकते हैं कलर्ड Voter ID Card, चुनाव आयोग ने शुरू की यह सेवा, जाने पूरा प्रोसेस

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आम चुनावों से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान करीब सवा 6 करोड़ नए वोटर अहम भूमिका अदा करेंगे। चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए दो चीजें महत्वपूर्ण होती हैं -पहला वोटर आईडी कार्ड और दूसरा वोटर लिस्ट में नाम। अगर दोनों में से कोई भी एक चीज नहीं है तो आप वोट नहीं दे सकते हैं।

आम चुनावों से पहले ही समस्त चुनावी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। अगले महीने से मतदाता सूची के संशोधन का काम शुरू हो जाएगा। वोटर लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। इसके अलावा जिन लोगों के वोटर आईडी कार्ड नहीं बने हैं उन्हें भी बनवा लें। खासबात ये है कि अब आप आसानी से अपना कलर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर या फिर ऑफिस बैठे लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट http://www.nvsp.in पर विजिट करना होगा।

चुनाव आयोग ने इस साइट पर कई ऑप्शन दिए हुए हैं। जैसे यहां से आप नए वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आपके वोटर कार्ड में कुछ गलती है तो उसमें भी सुधार करवा सकते हैं। आपने नए वोटर कार्ड के लिए जो आवेदन किया है, उसकी स्थिति क्या है, उसके बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सावधानी से भरें फॉर्म 6

नया कार्ड जारी करने के ऑप्शन पर क्लिक करने पर चुनाव आयोग के फॉर्म 6 का प्रारूप आपके सामने खुल जाएगा। इस इस पेज पर आपको हर कॉलम में बड़ी सावधानी से जानकारियों को भरना है। खास बात ये है कि इस वेबपेज पर जाकर आप किसी भी राज्य के किसी भी शहर का वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

सभी कॉलम भरने के बाद इसमें फोटो, आयु प्रमाण पत्र और पता प्रमाण को अपलोड करने का ऑप्शन आएगा। फोटो वह अपलोड करनी है जिसमें बैकग्राउंड सफेद हो।

सभी जानकारी और फोटो तथा प्रमाण पत्र भरने व अपलोड करने के बाद आप सेंड के ऑप्शन में जाकर इसे भेज दें। अगर किसी जानकारी में कोई गलती हो गई है तो उसमें भूल सुधार के लिए आपको 15 दिन का समय मिलेगा। 15 दिन के भीतर आप अपने विवरण में बदलाव कर सकते हैं।

voter id card,color voter id card,how to make color voter id card

आयु प्रमाणपत्र के लिए जमा करें ये दस्तावेज

वोटर आईडी कार्ड के लिए आपको एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ में अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए आप पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, फोन/पानी/बिजली/गैस का बिल, इनकम टैक्स का फॉर्म 16 आदि में से किन्हीं दो डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।

घर के पते के लिए

एड्रेस प्रूफ के लिए आपको पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की पासबुक, पोस्टऑफिस की पास बुक, राशन कार्ड, किराया एग्रीमेंट, बिजली बिल, पानी बिल, गैस कनैक्शन कॉपी, टेलीफोन बिल या फिर भारतीय डाक द्वारा घर पर भेजी गई डाक की कॉपी को अपलोड किया जा सकता है।

एक महीने में मिलेगा वोटर आईडी कार्ड

ये समस्त जानकारी देने के कुछ समय बाद चुनाव आयोग की तरफ से आपके इलाके का बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) आपके घर आएगा और आपने जो भी जानकारी दी है तथा जिन दस्तावेजों को अपलोड किया है उनकी जांच करेगा। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद बीएलओ अपनी रिपोर्ट लगा देगा और फिर इस पूरी प्रक्रिया के एक महीने के अंदर आपका नया रंगीन प्लास्टिक कार्ड में वोटर आईडी कार्ड आपके घर आ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन