न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 12:42:13

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों की पहचान चांदपोरा के शौकत अहमद, पुलवामा के अहमद खांडे, बरथिपोरा के सुहैल युसूफ और शोपियां के रफी हसन मीर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी की। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने कीगम इलाके में आतंकी ठिकाने का उड़ा दिया। सैन्य बलों का आतंकवादियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन खत्म हो गया है। एनकाउंटर के दौरान शुरुआत में दो चरमपंथी मारे गए थे, लेकिन बाद में सर्च ऑपरेशन में 2 और आतंकियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। पिछले कुछ दिन में घाटी में बढ़ी घुसपैठ के बाद से सतर्क सुरक्षाबल ऐक्शन में हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कीगम में दारमदोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और आतंकियों को खोजा जा रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ओपन फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

jammu kashmir,shopian encounter,terrorists killed,militant,security forces,encounter between terrorist and security forces,news,news in hindi

आतंकियों के शव और हथियार बरामद

पुलिस अधिकारियों ने कहा, 'मारे गए आतंकवादियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए गए हैं। उनके और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। पूरा अभियान बाग वाले क्षेत्र पर केंद्रित था। सुरक्षाबलों ने जैसे ही वहां छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी कड़ी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी।'

jammu kashmir,shopian encounter,terrorists killed,militant,security forces,encounter between terrorist and security forces,news,news in hindi

कल बारामूला में ढेर हुए थे 2 आतंकी

बता दें कि शनिवार को बारामूला के बोनियार में भी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई। बता दें घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं लेकिन आतंकी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पांच दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत