न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोएब का बड़ा बयान, कहा - हम घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 3:18:01

शोएब का बड़ा बयान, कहा - हम घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। अख्तर ने कहा कि अगर अल्लाह ने मुझे कभी अधिकार दिया तो मैं खुद घास खाऊंगा, लेकिन सेना का बजट जरूर बढ़ा दूंगा। उन्होंने ARY न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के लिए माने जाने वाले अख्तर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि असैन्य क्षेत्र सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम क्यों नहीं कर सकता।

अख्तर ने कहा 'मरे पास अगर अधिकार होगा, तो मैं अपने आर्मी चीफ के साथ बैठता और अगर बजट 20% है, तो इसे 60% कर देता। उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे का अपमान करते रहेंगे, तो नुकसान हमारा ही होगा।'

अख्तर ने इंटरव्यू में यह दावा भी किया कि 1999 के करगिल युद्ध के बाद वह अपने देश के लिए गोली खाने के लिए भी तैयार थे। तब उन्होंने काउंटी क्रिकेट की लाखों रुपए की डील को ठुकरा दिया था।

हाल के महीनों में कई मुद्दों की वजह से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। ताजा मामला कश्मीर विवाद से जुड़ा है। एक साल पहले भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया था। इसके बाद से ही पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। 2 दिन पहले ही इस फैसले का 1 साल पूरा हुआ है। इसी मौके पर पाकिस्तान ने एक बार भी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की कोशिश की। लेकिन हमेशा की तरह उसके हाथ नाकामी आई।

अख्तर ने कुछ महीने पहले ही कोरोना वायरस से खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा करने के इरादे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने की भी बात कही थी। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अख्तर का समर्थन किया था। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव समेत कई खिलाड़ियों ने अख्तर के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था।

इससे पहले अख्तर ने एक इंटरव्यू में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग द्वारा उन्हें स्लेज करने के दावे को नकार दिया था। दरअसल सहवाग ने 2004 में पाकिस्‍तान के खिलाफ मुल्तान टेस्‍ट में 309 रन बनाए थे।

इस मैच में अख्तर बार-बार उन्हें शॉर्ट बॉल फेंक रहे थे और उनसे हुक शॉट खेलने के लिए कह रहे थे। लेकिन तब सहवाग ने दूसरे छोर पर खड़े सचिन की तरफ इशारा किया। इसके बाद सचिन ने शोएब की शॉर्ट गेंद पर बाउंड्री लगाई, तब सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाज से कहा था कि बाप बाप होता है और बेटा बेटा। हालांकि, अख्तर से जब बाप-बेटे वाले इस किस्से के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि अगर सहवाग ऐसा कहते, तो क्या मुझसे बच जाते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत