न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने कहा बाबर... संजय राउत का पलटवार, 'बाबरी तोड़ने वाले हम ही हैं, हमें क्या कहते हो'

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 10:41:53

कंगना रनौत ने कहा बाबर... संजय राउत का पलटवार, 'बाबरी तोड़ने वाले हम ही हैं, हमें क्या कहते हो'

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की। बुधवार को बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ को अभिनेत्री ने बदलने की भावना से की गई कार्रवाई बताया। उधर, शिवसेना ने एक बार फिर 'सामना' के जरिए कंगना को निशाने पर लिया है. कंगना के दफ्तर गिराने पर ऐक्ट्रेस ने ट्वीट करके बीएमसी की टीम को बाबर लिखा था। इस पर पलटवार करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है, 'बाबरी गिराने वाले हम ही, हमें क्या कहते हो?' इसके अलावा, उन्होंने कहा है कि अगर कंगना माफी मांग लेती हैं तो कोई विवाद नहीं रह जाएगा।

संजय राउत ने कहा है कि बाबरी तोड़ने वाले हम ही हैं, तुम हमें क्या सिखाते हो। हालांकि संजय ने अपने इस कटाक्ष में कंगना रनौत का नाम नहीं लिखा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कंगना के बाबर वाली ट्वीट का जवाब दिया है।

बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की

संजय राउत ने कहा कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिवसेना नेता ने कहा कि मनपा (बीएमसी) ने जो कार्रवाई की है वह उनकी है। बीएमसी ने इसी समय यह ऐक्शन क्यों लिया, इसका जवाब बीएमसी के आयुक्त ही दे सकते हैं। उनसे ही सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।

संजय राउत ने कहा (कंगना रनौत) एक कलाकार हैं और मुंबई में रहती हैं। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के लिए जो भाषा प्रयोग की वह उचित नहीं है। अगर कंगना अपने शब्द वापस लेती हैं तो कोई विवाद ही नहीं रह जाता है।

आपको बता दे, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का दफ्तर तोड़ दिया। बीएमसी ने उनके कार्यालय में 14 उल्लंघन बताए हैं। जिसमें रसोई के लिए चिन्हित स्थान पर शौचालय बनाना और शौचालय के लिए चिन्हित जगह पर दफ्तर सेटअप करना शामिल है। वहीं अभिनेत्री को बुधवार को बीएसमी के खिलाफ बड़ी जीत तब मिली जब बंबई उच्च न्यायालय ने उनका दफ्तर तोड़ने पर रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि बीएसी का कदम घातक और अपमानजनक है। शिवसेना के साथ जारी जुबानी जंग के बीच कंगना मुंबई वापस लौट आई हैं। उनका आरोप है कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी शिवसेना से तनातनी चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?