न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'नई रामायण!, हनुमान, आपकी जाति कौन-सी?' : शिवसेना

एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना ने हनुमानजी की जाति को लेकर उठे विवाद को लेकर अपने मुख्यपत्र 'सामना' के जरिए एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 1:29:01

'नई रामायण!, हनुमान, आपकी जाति कौन-सी?' : शिवसेना

एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना ने हनुमानजी की जाति को लेकर उठे विवाद को लेकर अपने मुख्यपत्र 'सामना' के जरिए एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सामना में 'नई रामायण!, हनुमान, आपकी जाति कौन-सी?' शीर्षक से छपे संपादकीय लेख में लिखा कि 'भगवान श्रीराम के प्रति निष्ठा और भक्ति, त्याग और समर्पण ही हनुमान की जाति है। हनुमान पर विविध जातियों का लेबल लगाना सही नहीं है, श्रद्धा और निष्ठा का दूसरा नाम हनुमान है। अयोध्या में राम मंदिर बनाना बगल में रह गया, मगर भारतीय जनता पार्टी में राम भक्त हनुमान की जाति को लेकर पंचायत शुरू हो गई है। जहां राम वहां हनुमान, यही सत्य है। श्रद्धा और निष्ठा का दूसरा नाम हनुमान। इसलिए उनकी जाति कौन-सी और धर्म कौन-सा, बेवजह की ये जांच क्यों चाहिए?'

सामना में लिखा है ' हनुमान जी पर विविध जातियों का लेबल लगाकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोई नया रामायण लिखा जा रहा होगा तो इस नई रामकथा पर लगाम लगाओ। भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा है कि, ‘भाजपा के कुछ लोग अति बोलते हैं। उनके मुंह में बांस ही डालना होगा।’ लेख में लिखा है, 'तीन राज्यों की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। यह बांस नहीं है क्या? फिर भी हनुमान की जाति के प्रमाण-पत्र पर शुरू हुई नई रामायण आगे भी इसी तरह चलती रहेगी। रामायण के अन्य सभी पात्र अपनी-अपनी जाति के प्रमाण-पत्र तैयार रखें।'

बता दें कि राजस्थान चुनाव के दौरान अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की जाति को लेकर बयान दिया था। उन्होंने हनुमान जी को दलित बताया था। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक बुक्कल नवाब (Bukkal Nawab) ने बजरंगबली को मुसलमान बता दिया. बुक्कल नवाब का कहना है कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं - रहमान, रमज़ान, फरमान, ज़ीशान, कुर्बान - जितने भी नाम रखे जाते है, वे करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं।' बुक्कल नवाब कहते हैं कि करीब 100 नाम ऐसे हैं, जो हनुमानजी पर ही आधारित हैं। हिंदू भाई हनुमान जी नाम रख लेंगें, लेकिन सुल्तान नहीं मिलेगा, अरमान, रहमान, रमजान नहीं रख सकते।' बुक्कल नवाब के इस बयान के बाद योगी सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का मानना है कि हनुमान जी जाट थे। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मेरा मानना है कि हनुमान जी जाट थे, क्योंकि किसी को भी परेशानी या फिर मुश्किल में पड़ा देखकर जाट किसी को जाने बिना भी बचाने के लिए कूद पड़ता है। ऐसे ही हनुमान जी भगवान राम की पत्‍नी सीता माता के अपहरण होने पर दास के रूप में शामिल हुए। यानि हनुमान जी की प्रवृति जाटों से मिलती है। इसलिए मैंने कहा कि हनुमान जी जाट ही होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत