अभिनेता और बीजेपी के वरिष्ठ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने होली के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 13,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाए हैं
सिन्हा ने ट्वीट कर कहा- प्रधान सेवक जी एक स्कूल मे visit करने गए, एक Class मे खड़े होकर बोले - बच्चों कोई सवाल पूछना है तो पूछो? चिंटू बोला : मेरे तीन सवाल हैं-
1. आपने कितनी पढ़ाई की है?
2. बाहर का काला धन कब वापस आएगा? और...
3. छोटा मोटा नटखट मोदी 13,000 करोड़ लेकर कैसे भाग गया?
Holi Special
प्रधान सेवक जी एक स्कूल मे visit करने गये, एक Class मे खड़े होकर बोले - बच्चों कोई सवाल पूछना है तो पूछो?
चिंटू बोला: “मेरे तीन सवाल हैं”
1. आपने कितनी पढ़ाई की है?
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना चालू कर दिया
- आयुष कुमार नामक ट्विटर हैंडल पर पलटवार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा से भी तीन सवाल पूछे हैं- आपने आपके विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब में क्या विकास किया है?, कितनी बार अपने क्षेत्र में निकले हैं और कब तक अपने घर की बात दूसरों को बताकर पेट्रोल डालते रहेंगे।Holi special...
— Aayush kumar (@ayushniftian) Marc
Aap kab tak apne ghar mein aag lagate rahenge ...
3 sawal apke liye bhi
1, apne shetra ke patna sahib mein apne kya vikas kiya.
2.kitni baar apne shetra mein nikle hain.
3. Kab tak apne vhar ki baat doosro ko bata ke petrol dalte rahoge.- सुनील नामक व्यक्ति ने ट्वीट कर शत्रुघ्न पर निशाना साधा कि यह बॉलीवुड के भांड सिर्फ ट्विटर और समारोह में ही मिलते हैं।
यह बॉलीवुड के भांड सिर्फ ट्विटर और समारोह में ही मिलते हैं
— sunil (@Sunil4uSan) March 3, 2018- आनंद श्रीवास्तव ने लिखा कि धोबी का ....न घर का न घाट का..
धोबी का ....न घर का न घाट का..
— Anand Srivastava (@AnandSr58660543) March 3, 2018- शत्रुघ्न के इस ट्वीट पर किसी ने उन्हें नसीहत दी है तो राजेश नागपाल नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि भाई पार्टी से अभी नहीं निकाला जाएगा थोड़ा और बदतमीजी कर।
भाई पार्टी से अभी नही निकाला जायेगा थोडा और बदतमीजी कर ।
— Rajesh Nagpal (@RajeshN93684202) March 3, 2018- एक नागर ने लिखा कि जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करने के लिए विभीषण जैसा दिल चाहिए, जो सिर्फ आपके पास है। वहीं एक ने पूछ लिया कि होली का नशा उतरा नहीं है क्या?
जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करने के लिये विभीशण जैसा दिल चाहिये, जो सिर्फ आपके पास है।
— A.K.Naagar (@Naagar_ji) March 3, 2018














