न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : इमरान खान ने दी गीदड़भभकी, शाहिद अफरीदी ने सपोर्ट में कही यह बात...

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम इमरान खान के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, यह एकदम ठोस और स्पष्ट है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 12:32:07

पुलवामा हमला : इमरान खान ने दी गीदड़भभकी, शाहिद अफरीदी ने सपोर्ट में कही यह बात...

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के भारत के आरोपों पर राष्ट्र के नाम पैगाम में एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह यह बात समझते हैं कि भारत (India) में इस साल चुनाव होने हैं और पाकिस्तान को दोषी ठहराकर लोगों के वोट हासिल करना आसान हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर समझ विकसित होगी और भारत वार्ता करने के लिए तैयार होगा। खान ने पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि जब भी कश्मीर में कोई घटना होती है, तो भारत पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है और पाकिस्तान को बार-बार ‘‘बलि का बकरा’’ बनाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ‘‘क्षेत्र में स्थिरता’’ चाहता है और अफगानिस्तान मामले की तरह कश्मीर मामला भी वार्ता के जरिए सुलझेगा।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत के क्रिकेट खिलाड़ी यह मांग कर रहे हैं कि विश्व कप (World Cup 2019) में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के उस बयान के समर्थन में उतर आए हैं जिसमें उन्होंने हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने से इनकार किया था।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम इमरान खान के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''यह एकदम ठोस और स्पष्ट है।'' आपको बता दें कि इस वक्त क्रिकेटर अफरीदी (Shahid Afridi) पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान के लिए खेल रहे हैं।

shahid afridi,imran khan,pakistan prime minister,pulwama attack,pulwama terror attack,jammu-kashmir,crpf jawan martyr,imran khan statement

- इमरान ने कहा, ‘‘यदि आपके पास किसी पाकिस्तानी की संलिप्तता के बारे में ऐसी कोई खुफिया जानकारी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है, तो वह जानकारी हमें दीजिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे। हम ऐसा दबाव की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए करेंगे क्योंकि वे पाकिस्तान के दुश्मनों की तरह काम कर रहे हैं।’’

- खान ने कहा, ‘‘मैं भारतीय मीडिया के माध्यम से सुन और देख रहा हूं कि नेता पाकिस्तान से बदला लेने की अपील कर रहे हैं। यदि भारत सोचता है कि वह पाकिस्तान पर हमला करेगा, तो हम केवल सोचेंगे नहीं, बल्कि जवाब देंगे।’’

- खान ने कहा, ‘‘जंग शुरू करना हमारे हाथ में है, यह आसान है लेकिन इसे समाप्त करना हमारे हाथ में नहीं है और कोई नहीं जानता कि क्या होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां से किसी व्यक्ति का बाहर जाकर आतंकवाद फैलाना हमारे हित में नहीं है और न ही यह हमारे हित में है कि कोई यहां आकर आतंकवादी गतिविधियां करे।’’

- खान ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पर भारत के साथ वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि यह नया पाकिस्तान है और एक नई मानसिकता है।’’

- खान ने कहा, ‘‘आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है जिसका यह क्षेत्र सामना कर रहा है और हम इसका खात्मा करना चाहते हैं।’’

- उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई (कहीं आतंकवादी हमले करने के लिए) पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल कर रहा है, तो वह हमारा दुश्मन है। यह हमारे हितों के खिलाफ है।’’

- खान ने कहा कि उन्होंने भारत के आरोपों पर तत्काल प्रतिक्रिया इसलिए नहीं दी क्योंकि वह देश में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा के चलते व्यस्त थे।

- खान ने कहा, ‘‘भारत ने बिना किसी सबूत के और यह सोचे बिना पाकिस्तान पर आरोप लगाए हैं कि इससे (हमले से) हमें कैसे लाभ होगा।’’

- उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले 15 साल से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं से पाकिस्तान को कैसे लाभ होगा?’’

- खान ने कश्मीर मामले पर कहा, ‘‘कश्मीरी अब मौत से नहीं डरते। इसके पीछे कोई तो कारण होगा। क्या भारत में इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए? दुनिया में कौन सा कानून हर किसी को जज और जूरी बनने की इजाजत देता है?’’

- उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत ‘‘सेना के जरिए मामला सुलझाना चाहता है? इससे कभी सफलता नहीं मिली है।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही खराब संबंध पुलवामा हमले के बाद और खराब हो गए हैं। दोनों देशों ने ‘‘विचार विमर्श’’ के लिए अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा है।

shahid afridi,imran khan,pakistan prime minister,pulwama attack,pulwama terror attack,jammu-kashmir,crpf jawan martyr,imran khan statement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गीदड़भभकी के बाद अब उनके रेल मंत्री ने भारत को धमकी दी है। आवामी मुस्लिम लीग (एमएनए) के शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर देखा तो वो आंखें निकाल ली जाएंगी। राशिद अहमद ने वीडियो मैसेज में कहा, 'इमरान खान ने पैगाम दे दिया है कि हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, हमारे लिए पाकिस्तान जिंदगी है, पाकिस्तान मौत है। अगर किसी ने पाकिस्तान की तरफ मैली आंख से देखा तो वो आंखें निकाल दी जाएगी। और न फिर घास उगेगी, न चिड़ियां चहकेगी और न मंदिरों में घंटियां बजेगी क्योंकि पाकिस्तान मुसलमानों का वो एक किला है जिसे सारी दुनिया की मुसलमान देख रहे हैं और इमरान खान के नेतृत्व में 20 करोड़ लोग तैयार हैं कि अमन हो या जंग हो, हम इमरान खान के साथ हैं।' इससे पहले पाकिस्तान के पीएम ने पुलवामा आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा था, 'अगर आप (भारत) हम पर हमला करेंगे तो हम इसका जवाब देने में सोचेंगे नहीं। हम सभी जानते हैं कि जंग शुरू करना इंसानों के हाथ में है, लेकिन इसका अंजाम क्या होगा केवल ऊपरवाला जानता है।'

shahid afridi,imran khan,pakistan prime minister,pulwama attack,pulwama terror attack,jammu-kashmir,crpf jawan martyr,imran khan statement

बातचीत का समय अब खत्म हो गया है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) ने दिखा दिया है कि बातचीत का समय अब खत्म हो गया है। उन्होंने भारत की यात्रा पर आए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री की मौजूदगी में नयी दिल्ली में एक प्रेस बयान में कहा कि पुलवामा में हुए बर्बर आतंकी हमले ने दिखाया है कि बातचीत का समय अब खत्म हो गया है। अब समूचे विश्व को एकजुट होकर आतंकवाद और इसके समर्थकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

- मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों और उनके अमानवीय समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देने के बराबर है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल