न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : अमेरिका के बाजारों से खत्म हुए टॉइलट पेपर, अब लोग नैपकिन और बेबी वाइप्स का कर रहे इस्तेमाल, सीवेज सिस्टम ठप

बाजार से टॉइलट पेपर गायब होने के बाद लोगों ने पेपर टावल, नैपकिन और बेबी वाइप्स का सहारा लेना शुरू कर दिया है जिससे सीवेज सिस्टम भी ठप होने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 3:51:00

कोरोना : अमेरिका के बाजारों से खत्म हुए टॉइलट पेपर, अब लोग नैपकिन और बेबी वाइप्स का कर रहे इस्तेमाल, सीवेज सिस्टम ठप

अमेरिका (America) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है। अब तक सबसे अधिक न्यूयार्क (114 मौतें), वाशिंगटन (94 मौतें) और कैलीफोर्निया (28 मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कम से कम 30000 लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयार्क में आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की कमी होने की आशंका है। इसके साथ ही अमेरिका एक और भयानक संकट से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के कारण बड़ी आबादी जहां इन्फेक्शन के खतरे में है, वहीं इससे बचने के लिए लोग सारे तरीके अपना रहे हैं। यहां तक कि बाजार से टॉइलट पेपर गायब होने के बाद लोगों ने पेपर टावल, नैपकिन और बेबी वाइप्स का सहारा लेना शुरू कर दिया है जिससे सीवेज सिस्टम भी ठप होने लगे हैं।

दरअसल, पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने लोगों से अपने काउंटरटॉप, डोरनॉब, फॉसेट और दूसरी जगहें स्टेरलाइज करने को कहा था। इसके बाद लोगों ने डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स और पेपर टॉइलट इस्तेमाल कर डाले। इसके कारण सीवर लाइनों पर दबाव पड़ गया है और टॉइलट्स ओवरफ्लो कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वाइप्स को टॉइलट्स में फ्लश न करें।

प्लंबिंग का काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि वाइप्स आम टॉइलट पेपर की तरह फ्लश नहीं होते। फेशियव टिशू को इसकी जगह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इनसे पाइप क्लॉग हो जाते हैं और सीवेज कलेक्शन और ट्रीटमेंट में दिक्कत होती है। इससे कोरोना वायरस की आपदा के बीच पब्लिक हेल्थ रिस्क पैदा हो जाता है।

ज्यादातर अर्बन सीवेज सिस्टम ग्रैविटी और पानी के बहाव पर डिपेंड करते हैं और ये ऐसे डिजाइन नहीं किए जाते कि डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स और पेपर टावल को आगे बढ़ा सकें। ये आसानी से ब्रेकडाउन नहीं होते हैं और सिस्टम को क्लॉग कर देते हैं। सीवेज सिस्टम और ट्रीटमेंट प्लांट ओवरफ्लो करने से झीलों, नदियों और महासागरों तक में इन्फेक्शन का खतरा होता है जो सेहत और पर्यावरण के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है।

प्लंबर्स का कहना है कि घर से काम कर रहे लोगों की कॉल्स में भी इजाफा हुआ है और लाइन साफ करने पर उसमें से बेबी वाइप और पेपर टावल निकलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर