न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 88 साल के धर्मेंद्र को किसी ने दिया है धोखा? ‘ही मैन’ की इस पोस्ट को देख चिंतित फैंस पूछ रहे यह सवाल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा अरसा हो चुका है। वे 50 से भी ज्यादा साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। धर्मेंद्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 11:07:59

क्या 88 साल के धर्मेंद्र को किसी ने दिया है धोखा? ‘ही मैन’ की इस पोस्ट को देख चिंतित फैंस पूछ रहे यह सवाल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा अरसा हो चुका है। वे 50 से भी ज्यादा साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। धर्मेंद्र 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें चाहने वाले फैंस उन पर जी भरकर प्यार लुटाते हैं। धर्मेंद्र भी अपने कदरदानों का खास ख्याल रखते हैं और उनसे जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर कर खुद से जुड़ी गतिविधियों के बारे में अपडेट देना पसंद करते हैं।

वे जब-तब फोटो और वीडियो डाल लोगों का दिल खुश कर देते हैं। हालांकि वे कभी-कभार ऐसी बात भी बताते हैं जिससे प्रशंसक उन्हें लेकर सोच में पड़ जाते हैं। अब धर्मेंद्र की एक ऐसी ही पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को चिंता में डाला हुआ है। दरअसल शनिवार (10 मई) को धर्मेंद्र ने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। धर्मेंद्र ने लिखा, “प्लीज उस इंसान को कभी धोखा मत देना, जो आपके ऊपर आंख बंद करके भरोसा करता है।”

साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की। इस कैप्शन के साथ धर्मेंद्र ने फोटो भी शेयर की है। इस पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वे अपने पसंदीदा एक्टर को जरा भी दुखी नहीं देखना चाहते और जानना चाह रहे हैं उनके साथ ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने इस तरह से पीड़ा जाहिर की। देखिए लोगों के कमेंट्स की बानगी :- “आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं?’, “आपने सही कहा, सर, लेकिन चीट करना ही क्यों है?”, “बिल्कुल सही बात है, लेकिन हुआ क्या?”, “आप इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं?” उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले भी कुछ ऐसी ही पोस्ट डाली थी, जिसे देख फैंस घबरा गए थे। हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने इसे डिलीट कर दिया था।

dharmendra,actor dharmendra,superstar dharmendra,dharmendra fans,dharmendra cryptic post,Hema Malini

धर्मेंद्र की पिछली फिल्म थी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

अगर धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन के मुख्य किरदार थे। इससे पहले वे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इसमें उनका शबाना आजमी के साथ लिप लॉक सीन काफी चर्चित रहा था।

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने 2 मई को दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ शादी की 44वीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई थी और हेमा ने कई फोटो शेयर कीं। धर्मेंद्र-हेमा को दे बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की थी, जिनसे उनके दो बेटे सनी और बॉबी तथा दो बेटियां विजेता और अजिता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष