न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार की ‘श्रीकांत’ ने दूसरे दिन कमाए इतने, इस एक्ट्रेस ने कहा, मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन...

एक्टर राजकुमार राव की मचअवेटेड फिल्म ‘श्रीकांत’ शुक्रवार (11 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म दृष्टिबाधित श्रीकांत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 1:32:52

2 News : राजकुमार की ‘श्रीकांत’ ने दूसरे दिन कमाए इतने, इस एक्ट्रेस ने कहा, मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन...

एक्टर राजकुमार राव की मचअवेटेड फिल्म ‘श्रीकांत’ शुक्रवार (11 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म दृष्टिबाधित श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर बनी असल कहानी है। फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। लोग राजकुमार की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। अब दूसरे दिन की कमाई का आंकड़े भी सामने आ गया। फिल्म ‘श्रीकांत’ आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम के पास गांव में रहने वाले दृष्टिबाधित बिजनेसमैन और बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बोल्ला पर बनी है।

फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी है। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो श्रीकांत ने 2.25 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक इसने शनिवार को 4 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई 6.25 करोड़ रुपए हो गई है। रविवार को यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो कि बचपन से ही नेत्रहीन है। उनके स्ट्रगल और कामयाबी की कहानी को दिखाया गया है। श्रीकांत ने मेहनत से 500 करोड़ की कंपनी खड़ी की। फिल्म में राजकुमार के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर भी हैं। फिल्म के निर्माता कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और निधि परमार हैं।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,srikanth,srikanth movie,srikanth box office collection,manisha koirala,actress manisha koirala,manisha motherhood

मनीषा कोइराला बोलीं, मैंने बच्चे को गोद लेने के बारे में बहुत सोचा...

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (53) ने ‘मल्लिकाजान’ की भूमिका निभाई है। उन्हें शानदार एक्टिंग पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच, मनीषा ने कहा कि वो भी मां बनना चाहती हैं लेकिन उन्होंने अब इसको लेकर एडजस्टमेंट कर लिया है।

मनीषा ने कहा कि कैंसर के बाद मुझे इससे जूझना पड़ा। मेरी जिंदगी में कहीं न कहीं कुछ अधूरा सा है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपनी सच्चाई को एक्सेप्ट कर लेते हैं। सारे सपने सच नहीं होते। ऐसे बहुत से सपने होते हैं, जिनका आपको बाद में एहसास होता है कि वो पूरे नहीं होंगे और आप उनके साथ समझौता कर लेते हैं। मदरहुड भी मेरे लिए उनमें से एक है। ओवेरियन कैंसर होना और मां न बन पाना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने इसके साथ समझौता कर लिया है।

मैं खुद से कहती हूं, जो गया सो गया और मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना बेस्ट करने दो। मैंने बच्चे को गोद लेने के बारे में बहुत सोचा लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत जल्दी स्ट्रेस में आ जाती हूं। मैंने फैसला किया है कि मैं एक गॉडमदर बनना पसंद करूंगी। मेरे पास मेरे बूढ़े माता-पिता हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष