न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दर्द से तड़प रहीं भारती सिंह फिर से अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में चिल करते दिखे विराट और अनुष्का

सब लोगों को हंसा-हंसाकर उनका दुख-दर्द दूर करने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों शारीरिक पीड़ा से गुजर रही हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 12:11:27

2 News : दर्द से तड़प रहीं भारती सिंह फिर से अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में चिल करते दिखे विराट और अनुष्का

सब लोगों को हंसा-हंसाकर उनका दुख-दर्द दूर करने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों शारीरिक पीड़ा से गुजर रही हैं। उनके गॉल ब्लेडर (पित्ताशय) में स्टोन है जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पिछले दिनों भारती ने अपने व्लॉग में बताया था कि कई दिनों से उनके पेट में दर्द हो रहा था लेकिन जब यह असहनीय हो गया तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि बाद में भारती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी लेकिन उनकी हालत दर्द की वजह से और बिगड़ती जा रही थी। अब वह फिर अस्पताल में भर्ती हैं। भारती ने अपने व्लॉग में बताया कि डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की ही सलाह दी है। यह वीडियो शेयर कर भारती रो पड़ीं क्योंकि वह बेटे गोला को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि मुझे कोई स्टोन न निकले। मुझे मेरे बच्चे से दूर मत करो। मैं कैसे उसके बिना वहां रहूंगी, शूट के तुरंत बाद मैं अस्पताल जाऊंगी।

भारती ने बताया कि वह फिलहाल काफी दर्द में हैं, जो बर्दाश्त से बाहर है। सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने उन्हें पेन किलर्स की हैवी डोज दी हुई है। उन्हें लिक्विड लेने को कहा गया है। उनका आज रविवार (12 मई) को ऑपरेशन होना है। उल्लेखनीय है कि स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में करिअर शुरू करने वाली भारती आज कॉमेडी क्वीन के रूप में पहचान बना चुकी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी लोकप्रिय कपल है। दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में खास मुकाम हासिल किया है। फैंस भी इनसे बेशुमार प्यार करते हैं। वे इनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। यहां तक कि उनको लेकर कुछ भी जानने को बेकरार होते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। इस बीच अब हाल ही में विराट-अनुष्का की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियों में है।

इनमें कपल अपने दोस्तों संग रेस्टोरेंट में चिल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का अपने प्यारे-प्यारे एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीतती हुई दिख रही हैं। दरअसल, हाल ही में फैन पेज पर कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इनमें अन्य लोग भी हैं। विराट बैठे हुए हैं तो बगल में अनुष्का उनके कंधे पर हाथ रखे हुए खड़ी हैं।

दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। वे 11 दिसंबर 2017 को विवाह बंधन में बंध गए। उनके एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष