न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मदर्स डे पर शिल्पा सहित इन सितारों ने मां पर ऐसे लुटाया प्यार, 30 साल की उम्र तक मां बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस

आज रविवार (12 मई) को दुनियाभर में इंटरनेशनल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। मां की महिमा जितनी मानी जाए उतनी ही कम है। हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 12:45:23

मदर्स डे पर शिल्पा सहित इन सितारों ने मां पर ऐसे लुटाया प्यार, 30 साल की उम्र तक मां बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस

आज रविवार (12 मई) को दुनियाभर में इंटरनेशनल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। मां की महिमा जितनी मानी जाए उतनी ही कम है। हर इंसान की सबसे ज्यादा भावनाएं अपनी मां से ही जुड़ी होती है। मां अत्यंत पीड़ा सहते हुए बच्चे को जन्म ही नहीं देतीं बल्कि जिंदगीभर हर परिस्थिति में प्यार से उसका साथ निभाकर अपनी जान न्यौछावर करती रहती हैं। आज आम हो या खास सब अपनी मां के लिए जमकर प्यार का इजहार कर रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी इस मामले में कैसे पीछे रह सकती हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों परिवार के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “वैष्णो देवी में हमारी देवी के साथ। हैप्पी मदर्स डे, आज, कल और हर दिन मां। हम आपसे प्यार करेंगे और हमेशा आपका जश्न मनाएंगे।” ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें वह मां को हग कर रही हैं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे, मम्मा।”

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने बेटी इनाया और मां एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर साथ कई फोटो अपलोड की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मां।” अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस और बेटे वायु की फोटो शेयर की है। आनंद ने कैप्शन में लिखा, “सोनम कपूर मामा दिवस x 2...जब हम अपने बच्चों को जीवन के बारे में कुछ सिखाने की कोशिश करते हैं, हमारे बच्चे हमें सिखाते हैं कि जीवन क्या है। इसके जवाब में सोनम ने लिखा कि मैं हमेशा सीखती हूं।

दीया मिर्जा ने 39 साल की उम्र में दिया था बेटे को जन्म

‘रहना है तेरे दिल में’ फेम एक्ट्रेस दीया मिर्जा (42) लंबे समय से काफी हद तक फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह फिलहाल अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दीया ने 39 साल की उम्र में बेटे अव्यान को जन्म दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पति वैभव रेकी की बेटी समायरा को भी अपनाया है। इस बीच दीया ने मां बनने के सफर पर बात की। दीया ने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में कहा कि आप इसी आइ़़डिया के साथ बड़े होते हैं कि जल्दी बच्चे हो जाएं।

आप अपने पर्सनल माइलस्टोन तय करते हैं। जब मैं 26 साल की थी तो 30 साल की होने से पहले शादी करना चाहती थी। अपना एक बच्चा चाहती थी लेकिन जिंदगी उसी हिसाब से चलती है, जैसा उसे चलना होता है। मेरा मानना है कि जीवन आपके लिए जिस तरह से चल रहा है, उसके साथ नहीं चलना ही स्ट्रेस, टेंशन, ट्रॉमा और दूसरे तरह की दिक्कतें पैदा करता है।

और वास्तव में खुशी पाने का एकमात्र तरीका यह है कि चीजें जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, उसे स्वीकार किया जाए। हालांकि दीया ने यह भी माना कि वह इस बात से नाराज थीं कि जिंदगी उनकी प्लानिंग के हिसाब से नहीं चल पाई। दीया ने कहा कि मैं गुस्से में थी, निराश थी, सब कुछ था। मुझे लगता है कि इसका असर मेरे रिश्तों पर भी पड़ा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका